पाकिस्तान की पूर्व क्रिकेटर उरोज मुमताज ने कहा कि बाबर आजम की सपाट पिचों की डिमांड की वजह से पाकिस्तान के पास मौजूदा समय में विश्वस्तरीय तेज गेंदबाज नहीं हैं।
पाकिस्तान की ताकत अब कहां है?
पाकिस्तान की सरजमीं से दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम, वकार यूनिस और शोएब अख्तर खेल चुके हैं, जिन्होंने अपने दम पर क्रिकेट जगत में एक अलग पहचान बनाई। लेकिन मौजूदा समय में पाकिस्तान के पास क्वालिटी तेज गेंदबाजों की कमी है। मुमताज का मानना है कि पाकिस्तान की तेज गेंदबाजी के अचानक कमजोर पड़ने का सीधा संबंध घरेलू पिचों की स्थिति से है। उन्होंने स्काई स्पोर्ट्स से कहा, “हमारे यहां जो पिचें तैयार की जाती हैं, उनमें स्पष्ट रूप से समस्या है। इसका एक उदाहरण इंग्लैंड का दोनों बार पाकिस्तान दौरा था। अब मुझे लगता है कि यह समझने में भी काफी उलझन है कि पाकिस्तान की ताकत अब कहां है या पिछले पांच सालों में कहां रही है। मेरे लिए यह मानना बहुत मुश्किल है कि पाकिस्तान की तेज गेंदबाजी उसकी ताकत नहीं है। ये हमेशा ताकत रही है।”
बाबर फ्लैट ट्रैक चाहते थे
उन्होंने आगे कहा, ”बल्लेबाजों के कारण हम इससे बहुत दूर चले गए हैं, खासकर जब बाबर कप्तान और फ्लैट ट्रैक चाहते थे। वे चाहते थे कि बल्लेबाजी का बोलबाला रहे। यहां तक कि फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में भी घास हटा दी गई। तो, आप एक तरह से तेज गेंदबाजों को मुश्किल में डाल रहे थे, उन्हें प्रथम श्रेणी क्रिकेट में जरा भी मदद नहीं दे रहे थे और बहुत सारे बल्लेबाजों को बिना किसी असली परीक्षा के रन बनाने का मौका दे रहे थे और यहीं मुझे लगता है कि वे पूरी तरह से पटरी से उतर गए हैं।”
पाकिस्तान की टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर हैं, जहां ओली रॉबिन्सन और जोश टंग ने पाँच-पाँच विकेट लिए और पाकिस्तान को 171 रन पर ऑलआउट कर दिया। मेहमान टीम को पहले बल्लेबाज़ी करने के लिए कहा गया था। दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड का स्कोर 112/2 था, कप्तान जो रूट (37 नाबाद) के साथ तीसरे नंबर पर आए जॉर्डन कॉक्स (23 नाबाद) क्रीज पर थे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.