हर रोज सुबह उठकर ये 5 तरह की गलतियों को दोहराते हैं तो ये आपके किडनी की सेहत के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। यूरोलॉजिस्ट ने बताया कि अक्सर लोग इन 5 मिस्टेक को करते हैं, जिसे अवॉएड करना जरूरी है।
5 आदतें जो किडनी को डैमेज कर सकती हैं
किडनी को खराब करने वाली आदतों को शेयर करते हुए डॉक्टर वैंकटेश ने लिखा है कि चूंकि हमारी किडनी पूरी रात काम करती है जिससे हम हेल्दी रहे तो ऐसे में उसके काम दिन की शुरुआत गलत तरीके से करके उसे खराब ना करें।
चाय-कॉफी से पहले पानी ना पीना
डॉक्टर वैंकटेश सुबह से समय पानी ना पीने के लिए चेतावनी देते हैं। रातभर के बाद शरीर में डिहाइड्रेशन होता है। सुबह उठने पर शरीर और किडनी दोनों पानी चाहते हैं। इसलिए सुबह के समय कम से कम एक गिलास पानी जरूर पिएं और सीधे चाय या कॉफी पीने की गलती ना कर दें।
यूरिन को दबाकर ना बैठे
यूरोलॉजिस्ट चेतावनी देते हैं कि सुबह उठने के बाद अपने पेशाब को ज्यादा देर तक दबाना नहीं चाहिए। रातभर यूरिन ब्लैडर में होल्ड होती है और बॉडी सुबह इसे रिलीज करने के लिए वेट करती है इसलिए सुबह के समय ज्यादा देर तक यूरिन को दबाकर ना रखें।
खाली पेट पेनकिलर खाने से बचें
तीसरी गलती जो किडनी को डैमेज कर देती है वो है खाली पेट पेन किलर खाना। अगर पेन किलर को बिना डॉक्टर की एडवाइज के खाते हैं को किडनी डैमेज का खतरा रहता है। लेकिन खाली पेट पेनकिलर लेना और भी ज्यादा किडनी को डैमेज करता है।
एक्सरसाइज के बाद हाइड्रेशन
जब आप जमकर एक्सरसाइज करते हैं तो उसके बाद हाइड्रेशन जरूरी होता है। वर्कआउट करना हेल्थ के लिए अच्छा होता है लेकिन साथ ही साथ बॉडी को रिहाइड्रेट करना भी जरूरी होता है। जब आप एक्सरसाइज करते हैं तो उसके बाद शरीर से लॉस हुए फ्लूइड के लिए हाइड्रेशन जरूरी है जिससे रिकवरी तेजी से हो।
हेल्दी ब्रेकफास्ट ना छोड़ें
पांचवी और सबसे आखिरी चीज जो सुबह के समय काफी सारे लोग करते हैं और उनकी किडनी डैमेज का खतरा बना रहता है, वो है हेल्दी ब्रेकफास्ट। सुबह के वक्त हेल्दी ब्रेकफास्ट जिसमे प्रोटीन और फाइबर होगा वो हमेशा हेल्दी होगा। वहीं काफी सारे लोग जो ब्रेकफास्ट छोड़कर हाई सॉल्ट फूड या स्नैक्स खा लेते हैं वो किडनी के लिए हार्मफुल है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.