उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने बुधवार को यूपीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके मुताबिक कुल 13 लाख से ज्यादा अभ्यार्ती सफल हुए हैं।
वहीं उच्च प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 6 से आठ तक के लिए परीक्षा में 10,57,021 अभ्यार्थी शामिल हुए थे। इसमें से करीब 71.85 प्रतिशत अभ्यार्थी पास हुए हैं। इनकी संख्या करीब 7,59,513 बनती है। दोनों पेपरों में कुल मिलाकर करीब 13 लाख से ज्यादा अभ्यार्थी पास हुए हैं। यह सभी अब सुपर टेट देने के लिए पात्र हैं।
इसके अलावा इस परीक्षा में प्राथमिक स्तर के कुल 1,22,405 कार्यरत शिक्षकों भी शामिल हुए थे। इसमें से 76.29 फीसदी पास हो गए हैं। संख्या के हिसाब से देखें, तो यह आंकड़ा 93,387 पर पहुंचता है। वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर के 1,46,394 अभ्यार्थियों ने इसमें हिस्सा लिया था। इसमें से करीब 1,13,384 पास हुए हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.