अब अभ्यर्थी यूपी पीईटी 2026 के लिए 7 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक किसी वजह से अभी तक आवेदन फॉर्म नहीं भर सके हैं, वो अब आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर समय के भीतर फॉर्म भर सकते हैं।
आवेदन में सुधार की अंतिम तिथि
बता दें कि यूपी पीईटी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त से शुरू हुई थी। आयोग की ओर से अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते अपना आवेदन पूरा कर दें। आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 7 सितंबर किए जाने के बावजूद आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 8 सितंबर ही रहेगी। अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने आवेदन में आवश्यक सुधार कर सकेंगे। UPSSSC ने इससे पहले PET 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन, फीस भुगतान और ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 1 सितंबर 2026 तय की थी।
OTP वेरिफिकेशन और वेबसाइट में आई दिक्कत
बता दें कि आवेदन प्रक्रिया के दौरान कई उम्मीदवारों को टेक्निकल परेशानियों का सामना करना पड़ा। अभ्यर्थियों ने सोशल मीडिया पर शिकायत की कि UPSSSC की वेबसाइट और OTR पोर्टल ठीक से काम नहीं कर रहे थे। खास तौर पर OTP वेरिफिकेशन को लेकर समस्याएं सामने आईं। कुछ उम्मीदवारों ने बताया कि बार-बार कोशिश करने के बावजूद उनके मोबाइल पर वेरिफिकेशन कोड नहीं पहुंच रहा था।
तकनीकी दिक्कतों के चलते अभ्यर्थियों ने आयोग से आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाने की मांग की थी। संशोधित शेड्यूल के बाद अब उम्मीदवारों को आवेदन पूरा करने के लिए छह दिन का अतिरिक्त समय मिल गया है।
आवेदन फीस में कोई बदलाव नहीं
आयोग ने आवेदन फीस में कोई बदलाव नहीं किया है। अलग-अलग कटेगरी के लिए फीस इस प्रकार है-
सामान्य और ओबीसी: 185 रुपये
एससी और एसटी: 95 रुपये
पीडब्ल्यूडी: 25 रुपये
PET 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता
PET 2026 में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का निर्धारित तारीख तक 10वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है। उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पात्र आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
क्या होगा परीक्षा का पैटर्न?
बता दें कि पेपर ऑफलाइन मोड में होगा, जिसमें आपको 2 घंटे (120 मिनट) का पूरा वक्त मिलेगा। आपके सामने कुल 100 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल होंगे, जो पूरे 100 नंबर के होंगे। यानी हर सही जवाब पर एक नंबर पक्का। लेकिन, यहां एक बड़ा पेंच माइनस मार्किंग का भी है। अगर आपने हवा में तीर चलाया और जवाब गलत निकला, तो 0.25 (यानी एक चौथाई) नंबर तुरंत कट जाएगा। इसलिए सोच-समझकर ही गोलों पर पेन चलाइएगा।
UPSSSC पीईटी OTR कैसे करें?
यूपी पीईटी रजिस्ट्रेशन के लिए आप खुद भी आसानी से मोबाइल या लैपटॉप से यह फॉर्म फिल कर सकते हैं। इसके लिए नीचे बताए आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे-
1. उम्मीदवार सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
2. अगर आप पहली बार पीईटी का फॉर्म भर रहे हैं, तो सबसे पहले OTR (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) करना होगा।
3. होमपेज पर ही आपको Applicant Segment में इससे जुड़ा लिंक मिलेगा।
4. अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन की विंडो ओपन हो जाएगी। अगर आपने पहले पीईटी 2025 दिया था, तो ऊपर हां सेलेक्ट करें। अगर नहीं, तो ना को सेलेक्ट करें।
5. ना करते ही आपके सामने फॉर्म खुल जाएगा। इसके बाद अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी की जानकारी भरें। इसे ओटीपी के जरिए वेरिफाई करें।
6. इसके बाद अपना नाम, जेंडर, डोमिसाइल स्टेट, होम डिस्ट्रिक्ट भरें। अगरे कॉलम में 10वीं का बोर्ड, पास करने का साल, रोल नंबर, परसेंटेंज, कितने अंक हासिल किए, कुल अंक और प्रतिशत भरें।
7. अब परमानेंट और कॉरेस्पॉन्डेंस एड्रेस भरें।
8. पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी में से कोई एक डॉक्यूमेंट सेलेक्ट करें और सामने उसका नंबर भर दें।
9. अब नीचे अपना फोटो 50kb से 100 kb और हस्ताक्षर 30kb से 50kb में स्कैन करके अपलोड करें।
10. डेक्लेरेशन पर टिक करके वेरिफिरकेशन कोड भरकर सबमिट करते ही आपकी OTR पूरा हो जाएगा। आपको OTR नंबर मिल जाएगा। आप इसे प्रिंट या स्क्रीन शॉट ले सकते हैं।
11. पीईटी 2025 देने वालों को केवल अपनी रजिस्ट्रेशन डिटेल्स और ओटीपी वेरिफाई करना होगा। उसकी जानकारी अपने आप फेच हो जाएंगी।
OTR के बाद कैसे भरें पीईटी फॉर्म
1. ओटीआर का प्रोसेस पूरा होने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए लॉगइन करें।
2. इसके बाद अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम जैसी जानकारी भरें।
3. अब अपना स्टेट, होम डिस्ट्रिक्ट की डिटेल्स फिल करें।
4. अब नीचे आपको 10वीं का बोर्ड, पास करने का साल, रोल नंबर, परसेंट आदि भरनी होगी।
5. इसके बाद अगर आपने 12वीं, ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की है, तो उसकी डिटेल्स भी भरें।
6. सबमिट करके अगले कॉलम में डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे। अपना फोटो और हस्ताक्षर ओटीआर वाले साइस में ही अपलोड करें। इसके बाद अन्य डिटेल्स में 7. अपना पता आदि की जानकारी भरें।
9. अब अपनी कैटेगिरी के मुताबिक एप्लिकेश फीस भरें और फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।
अगर ओटीआर या फॉर्म में कोई गलती हो गई है, तो आप इसमें आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर के बाद 8 सितंबर तक सुधार कर सकते हैं।
क्या होता है पीईटी
गौरतलब है कि PET परीक्षा उत्तर प्रदेश की ज्यादातर भर्तियों का पहला चरण माना जाता है। इस परीक्षा को पास करना यूपीएसएसएससी द्वारा निकाली जाने वाली भर्तियों की पहली शर्त होती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.