फरहा हुसैन ने 26 साल की उम्र में यूपीएससी परीक्षा पास की और अफसर बन गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके परिवार में आईएएस, आईपीएस, आरएएस अफसरों की भरमार है।
कौन हैं फरहा हुसैन
बता दें कि फरहा हुसैन राजस्थान के झुंझुनू की रहने वाली हैं। यूपीएससी क्रैक करने से पहले पहले उन्होंने कुछ समय तक वकालत भी की। उनके परिवार की जड़ें सिविल सर्विस में हैं। न्यूज 18 में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक फराह हुसैन ने अपनी शुरुआती शिक्षा सोफिया स्कूल, जोधपुर से पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने मुंबई के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज में एडमिशन लिया था।
लॉ के बाद बनीं क्रिमिनल लॉयर
वहां से 5 साल का इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स करके एलएलबी (LLB) की डिग्री हासिल की। पढ़ाई के दौरान वह अपनी बैच की एकमात्र छात्रा थीं, जिन्हें देश के प्रसिद्ध वकील महेश जेठमलानी की टीम में काम करने का मौका मिला। इसके बाद उन्होंने कुछ समय तक क्रिमिनल लॉयर के तौर पर काम किया।
फैमिली में अफसरों की भरमार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फरहा हुसैन के परिवार के 3 सदस्य IAS अधिकारी, 1 IPS अधिकारी और 5 RAS अधिकारी हैं। उनके पिता, अशफाक हुसैन, राजस्थान में जिला कलेक्टर रह चुके हैं। वह पहले RAS में अधिकारी थे, बाद में प्रमोट होकर IAS आए। फरहा के चाचा लियाकत खान आईपीएस थे और जाकिर खान IAS अधिकारी हैं। उनके दो चचेरे भाई RAS अधिकारी हैं और परिवार के कई अन्य सदस्य भी सिविल सेवाओं और भारतीय सेना में उच्च पदों पर हैं। इतना ही नहीं फरहा के पति कमर उल जमां चौधरी राजस्थान कैडर के IAS अफसर हैं।
237वीं रैंक की हासिल
बता दें कि फरहा हुसैन बचपन से ही वकील या सिविल सर्वेंट नहीं बनना चाहती थीं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि उनकी रुचि एमबीबीएस (MBBS) करके डॉक्टर बनने और ब्यूटी कॉन्टेस्ट में थी। लेकिन उनके परिवार ने उन्हें सिविल सर्विस में जाने के लिए मोटिवेट किया। फराह ने साल 2016 में यूपीएससी की परीक्षा दी और बिना किसी कोचिंग के, सिर्फ अपनी मेहनत और लगन से पहली बार में ही ये परीक्षा पासकर करके 237वीं रैंक हासिल की।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.