संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों में सीधी भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह आवेदन करने का अच्छा मौका है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग के ऑनलाइन रिक्रूटमेंट एप्लिकेशन (ORA) पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
किन पदों पर होगी भर्ती
यूपीएससी ने असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFC) के 80 पदों पर आवेदन मांगे हैं। इसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 11 सितंबर है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें। आवेदन करने से पहले संबंधित पद की पात्रता, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, अनुभव और अन्य शर्तों को ध्यान से जांचना जरूरी है।
असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर पद के लिए सिलेक्शन प्रोसेस
इस पद के लिए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट करने के लिए UPSC की तरफ से एक पेन-एंड-पेपर बेस्ड टेस्ट लिया जाएगा। इसमें पास होने वाले उम्मीदवारों को सीधे इंटरव्यू में बैठने का मौका मिलेगा। लिखित परीक्षा 2 घंटे की होगी, जिसमें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQ) सवाल पूछे जाएंगे। इसमें नेगेटिव मार्किंग भी होगी। रिक्रूटमेंट टेस्ट 300 अंकों का और इंटरव्यू 100 अंकों का होगा।
अन्य पद
बता दें कि कुछ पदों पर जैसे असिस्टेंट एक्जिक्यूटिव इंजीनियरिंग (सिविल), असिस्टेंट एक्जिक्यूटिव इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रॉनिक्स), असिस्टेंट डायरेक्टर (इंजीनियरिंग), सुप्रिटेंडेंट ट्रांसलेशन (हिंदी ब्रांच), रिसर्च ऑफिसर जैसे पदों के लिए आखिरी तारीख 28 अगस्त निर्धारित है। इसके अलावा हॉर्टिकल्चल डेवलेपमेंट ऑफिसर, सॉइल कंजर्वेशन असिस्टेंट पद के लिए आखिरी तारीख 4 सितंबर को निर्धारित है।
UPSC Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के जरिए आवेदन कर सकते हैं:
सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाएं।
अब ORA पोर्टल पर जाएं।
इसके बाद जिस पद के लिए आवदेन करेंगे उससे संबंधित पात्रता, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, अनुभव और वैकेंसी की जानकारी पढ़ें।
जरूरी रजिस्ट्रेशन या लॉगिन क्रेडेंशियल के जरिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करें।
अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
पात्र पद का चयन करें और मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन जमा करने से पहले नाम, शैक्षणिक योग्यता, कैटेगरी और अनुभव समेत सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लें।
निर्धारित समय सीमा के भीतर फॉर्म सबमिट कर दें।
आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद कन्फर्मेशन पेज और भरे हुए आवेदन की कॉपी डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान
उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संबंधित पद का आधिकारिक विज्ञापन जरूर पढ़ना चाहिए, क्योंकि योग्यता, आयु सीमा, अनुभव, रिक्तियों और अन्य शर्तें पद के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं। गलत या अधूरी जानकारी के साथ आवेदन करने से उम्मीदवार की दावेदारी प्रभावित हो सकती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.