UPSC NDA 2 Exam 2026 Date: यूपीएससी द्वारा एनडीए एवं एनए 2 लिखित परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर 2026 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। एडमिट कार्ड सितंबर के पहले सप्ताह में जारी होंगे।
सितंबर के पहले सप्ताह में जारी होंगे एडमिट कार्ड
परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से लगभग एक से दो सप्ताह पहले यानी सितंबर 2026 के पहले सप्ताह में जारी कर दिए जाएंगे।
उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाकर अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी या रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। ध्यान रहे कि आयोग द्वारा किसी भी अभ्यर्थी को डाक के माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा।
NDA परीक्षा का पैटर्न और मार्किंग स्कीम
एनडीए-2 की लिखित परीक्षा कुल 900 अंकों की होगी, जिसे दो भागों में विभाजित किया गया है:
गणित: 300 अंकों का यह पेपर ढाई घंटे (150 मिनट) की अवधि का होगा। इसमें कक्षा 11वीं और 12वीं के गणित पर आधारित वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे।
सामान्य योग्यता परीक्षा (GAT): 600 अंकों के इस पेपर के लिए भी ढाई घंटे का समय मिलेगा। इसमें दो भाग होंगे—भाग ‘ए’ में अंग्रेजी (200 अंक) और भाग ‘बी’ में सामान्य ज्ञान, फिजिक्स, केमिस्ट्री, इतिहास, भूगोल और करेंट अफेयर्स (400 अंक) से प्रश्न पूछे जाएंगे।
दोनों ही पेपरों में गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।
चयन प्रक्रिया
सफलतापूर्वक चयन के लिए अभ्यर्थियों को दो मुख्य चरणों से गुजरना होगा:
प्रथम चरण: 13 सितंबर को आयोजित होने वाली ऑब्जेक्टिव टाइप की लिखित परीक्षा।
द्वितीय चरण: लिखित परीक्षा में कट-ऑफ अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को सेवा चयन बोर्ड (SSB) द्वारा आयोजित 5 दिवसीय इंटरव्यू और पर्सनेलिटी टेस्ट (900 अंक) के लिए बुलाया जाएगा।
एसएसबी इंटरव्यू में सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण होगा और अंत में लिखित परीक्षा तथा इंटरव्यू में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
UPSC NDA, NA-II 2026 Exam Time Table: यूपीएससी एनडीए एवं एनए-II, 2026 परीक्षा का एग्जाम शेड्यूल को कैसे डाउनलोड करें-
1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए ‘What’s New’ सेक्शन में जाकर ‘Examination Time Table:National Defence Academy and Naval Academy Examination (II), 2026’ लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. अब आपकी स्क्रीन पर एग्जाम शेड्यूल ओपन हो जाएगा।
4. अब आप शेड्यूल को ध्यान से चेक कीजिए।
5. अब आप एग्जाम शेड्यूल को डाउनलोड कर सकते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.