UPSC EPFO Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग ने EPFO में असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFC) के 80 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 22 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की तिथि और जरूरी तिथियां
योग्य और इच्छुक छात्र यूपीएससी के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल (upsconline.nic.in) पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।
नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख: 19 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 22 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 11 सितंबर 2026
योग्यता और आयु सीमा
इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
अनारक्षित (General) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष तय की गई है। अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के अभ्यर्थियों को 3 वर्ष (38 वर्ष तक) और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (SC/ST) के अभ्यर्थियों को 5 वर्ष (40 वर्ष तक) की छूट दी गई है। वहीं, दिव्यांग अभ्यर्थियों (PwBD) को नियमानुसार 10 वर्ष तक की अतिरिक्त छूट मिलेगी।
श्रेणी अनुसार पदों की डिटेल्स
कुल 80 पदों में से विभिन्न श्रेणियों के लिए सीटें इस प्रकार आरक्षित की गई हैं:
अनरक्षित (General/UR): 29 पद
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 18 पद
अनुसूचित जाति (SC): 15 पद
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 8 पद
चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क
अभ्यर्थियों का अंतिम चयन दो चरणों के माध्यम से किया जाएगा:
लिखित परीक्षा : इसमें 300 अंकों का 2 घंटे का एक ऑफलाइन पेपर होगा, जिसमें 120 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में एक-तिहाई (1/3) की नेगेटिव मार्किंग भी होगी।
पर्सनल इंटरव्यू: लिखित परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को 100 अंकों के इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
फाइनल मेरिट लिस्ट में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू दोनों के अंकों को जोड़कर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क मात्र 25 रुपये रखा गया है, जबकि सभी महिला उम्मीदवारों, एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन बिल्कुल निशुल्क है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.