अब आप अपने फोन से बिना QR कोड स्कैन किए और पिन डाले UPI पैमेंट कर सकेंगे। इसके लिए आपको अपने फोन को स्वेप मशीन पर ATM और क्रेडिट कार्ड की तरह टैप करना होगा। इससे एक बार में 5 हजार रुपए तक भेजे जा सकेंगे। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को UPI पेमेंट को और ज्यादा आसान बनाने के लिए दो नए फीचर लॉन्च किए हैं। इसमें एक NFC सपोर्ट वाले स्मार्टफोन के लिए ‘UPI टैप एंड पे’ सुविधा और दूसरा AI से लैस ‘माय UPI’ कंट्रोल प्लेटफॉर्म है। मुंबई में चल रहे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 के दौरान RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने इन्हें रोलआउट किया। ऐसे काम करेगा UPI टैप एंड पे अब तक UPI पेमेंट करने के लिए यूजर को QR कोड स्कैन करना पड़ता था, अमाउंट दर्ज करना होता था और फिर पिन डालना होता था। नई टैप एंड पे तकनीक में ये सब नहीं करना पड़ेगा। यदि आपके पास NFC सपोर्ट करने वाला फोन है, तो आप अपने फोन को मर्चेंट की पॉस (PoS) मशीन पर सिर्फ टच या टैप करके पेमेंट कर सकेंगे। हालांकि, यह सुविधा सिर्फ सपोर्टेड पॉस मशीनों पर ही काम करेगी। ₹5,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर पिन डालना होगा 5000 रुपए या उससे कम के पेमेंट लिए है, UPI पिन की जरूरत नहीं होगी, लेकिन इससे ज्यादा का अमाउंट ट्रांसफर करने के लिए यूजर को पॉस मशीन की स्क्रीन या अपने फोन एप पर UPI पिन डालना अनिवार्य होगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.