अगले साल मार्केट कई नई कॉम्पैक्ट एसयूवी आने वाली हैं। इनकी टक्कर मारुति सुजुकी ब्रेजा और हुंडई वेन्यू से होगी। इन अपकमिंग एसयूवी में रेनो ब्रिजर, नई किआ सॉनेट, महिंद्रा विजन S और नेक्स्ट-जेनरेशन टाटा नेक्सॉन शामिल हैं।
Renault Bridger
रेनो ब्रिजर के साथ कंपनी भारत के सब-4-मीटर SUV सेगमेंट में वापसी कर सकती है। इसे दिवाली 2027 तक भारतीय बाजार में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। यह एसयूवी खास तौर पर इंडियन मार्केट के लिए डिजाइन और डिवेलप की जाएगी। इसमें रेनो का नया R-GMP प्लेटफॉर्म इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी इसमें पेट्रोल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन ऑफर कर सकती है। ब्रिजर कॉन्सेप्ट में बॉक्सी और सीधा डिजाइन, करीब 200mm ग्राउंड क्लीयरेंस और 400 लीटर का बूट स्पेस देखने को मिला था। प्रोडक्शन मॉडल में भी इन डिजाइन एलिमेंट्स को कंटिन्यू रखा जा सकता है।
Mahindra Vision S
महिंद्रा विजन S कंपनी के नए NU_IQ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड शुरुआती प्रोडक्शन एसयूवी में से एक हो सकती है। कॉन्सेप्ट की लंबाई 4 मीटर से कम है, जबकि इसका व्हीलबेस 2,665mm है। इसका बॉक्सी और सीधा डिजाइन महिंद्रा की बड़ी एसयूवी जैसा रगेड लुक देता है। NU_IQ प्लेटफॉर्म पेट्रोल, डीजल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन को सपोर्ट कर सकता है। इसके साथ फ्रंट-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव दोनों ऑप्शन भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं। हालांकि, प्रोडक्शन विजन S के इंजन को अभी कन्फर्म नहीं किया गया है। इसमें XUV 3XO से जुड़ी इंजन टेक्नोलॉजी इस्तेमाल किए जाने की भी संभावना है।
Next-Gen Kia Sonet
किआ सॉनेट का सेकेंड जेनरेशन भी 2027 में आने की उम्मीद है। नई सॉनेट में सबसे बड़ा बदलाव इसके प्लेटफॉर्म में हो सकता है। कंपनी मौजूदा K2 प्लेटफॉर्म की जगह नए K1 आर्किटेक्चर का इस्तेमाल कर सकती है। इससे एसयूवी को बेहतर इलेक्ट्रिकल सिस्टम, ओवर-द-एयर सॉफ्टवेयर अपडेट और रिमोट डायग्नोस्टिक्स जैसी टेक्नोलॉजी मिल सकती है। किआ नई सॉनेट में रियर सीट स्पेस बढ़ा भी सकती है। इसके अलावा डिजाइन और फीचर्स में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। नई सॉनेट के लिए हाइब्रिड पावरट्रेन पर भी विचार किया जा रहा है।
Next-Gen Tata Nexon
न्यू जेनरेशन टाटा नेक्सॉन भी 2027 में लॉन्च हो सकती है। नई नेक्सॉन में नया डिजाइन और अपडेटेड प्लेटफॉर्म मिलने की उम्मीद है। इसके पावरट्रेन को लेकर टाटा मोटर्स ने अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है, लेकिन इसमें पेट्रोल, टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन के कंटिन्यू रहने की काफी उम्मीद है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.