महिंद्रा, हुंडई और मारुति सुजुकी जैसी कंपनियां नए प्रोडक्ट और अपडेटेड मॉडल लाने की तैयारी कर रही हैं। इनमें एक इलेक्ट्रिक एसयूवी Tata Punch EV को टक्कर देगी, जबकि एक हाइब्रिड एसयूवी करीब 35kmpl की माइलेज ऑफर कर सकती है।
Hyundai HE1i
हुंडई भारत में अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार लाने की तैयारी कर रही है, जिसे फिलहाल HE1i कोडनेम दिया गया है। यह एक इलेक्ट्रिक माइक्रो एसयूवी होगी और लॉन्च होने के बाद इसका मुकाबला Tata Punch EV से होगा। इसके 2026 के अंत से पहले लॉन्च होने की उम्मीद है और इसकी शुरुआती कीमत करीब 10 लाख रुपये हो सकती है। HE1i में बॉक्सी डिजाइन और SUV जैसा स्टांस मिलने की उम्मीद है। इसमें स्प्लिट LED हेडलैंप, इंटीग्रेटेड रूफ रेल्स और 17-इंच के अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। यह हुंडई के E-GMP(K) प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी और इसमें 42kWh और 49kWh के दो बैटरी पैक दिया जा सकता है। इसकी रेंज करीब 350km तक की हो सकती है।
Mahindra Vision S
महिंद्रा भी अपनी Vision S कॉन्सेप्ट पर बेस्ड प्रोडक्शन एसयूवी को 2027 की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। यह भी सब-4 मीटर सेगमेंट में आएगी और इसमें बॉक्सी डिजाइन के साथ दमदार एसयूवी स्टांस देखने को मिलेगा। केबिन में कई मॉडर्न और टेक्नोलॉजी-सेंटर्ड फीचर्स मिलने की उम्मीद है। विजन S को महिंद्रा के नए NU-IQ प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा।
यह मल्टी-एनर्जी आर्किटेक्चर है, इसलिए एसयूवी को अलग-अलग पावरट्रेन के साथ पेश किया जा सकता है। शुरुआत में पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन मिलने की उम्मीद है, जबकि बाद में हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वर्जन भी लाइनअप में शामिल हो सकते हैं।
Maruti Suzuki Fronx Facelift
मारुति सुजुकी की फ्रॉन्क्स को भी जल्द बड़ा अपडेट मिलने वाला है। इसका फेसलिफ्ट फेस्टिव सीजन के आसपास लॉन्च होने की उम्मीद है। इसमें मामूली डिजाइन चेंज के साथ ज्यादा फीचर्स और नया सीरीज-हाइब्रिड पावरट्रेन मिलने की संभावना है। इस हाइब्रिड सिस्टम में 1.2-लीटर Z12E पेट्रोल इंजन सीधे व्हील्स को पावर देने की बजाय जनरेटर के रूप में काम कर सकता है और इलेक्ट्रिक मोटर को पावर दे सकता है। मारुति कथित तौर पर इससे करीब 35kmpl की माइलेज हासिल करने का टारगेट लेकर चल रही है। फेसलिफ्टेड फ्रॉन्क्स के केबिन में वेंटिलेटेड सीट्स, बड़ा टचस्क्रीन और Level 2 ADAS जैसे फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है।
Mahindra Thar Facelift
तीन-दरवाजे वाली थार को भी जल्द फेसलिफ्ट मिलने वाला है। इसमें बड़े बदलाव डिजाइन और फीचर्स के लेवल पर होंगे, जबकि मौजूदा मेकैनिकल सेटअप को कंटिन्यू रखा जा सकता है। नई थार में Thar Roxx से इंस्पायर्ड ग्रिल, C-शेप DRLs के साथ प्रोजेक्टर LED हेडलैंप, अपडेटेड टेल-लैंप और नए अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं। केबिन को भी ज्यादा प्रीमियम बनाया जाएगा। इसमें डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, बड़ा टचस्क्रीन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और ADAS जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
