यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के राउंड 2 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है. उत्तर प्रदेश सरकार ने 21 सितंबर 2026 को राउंड 2 की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. इस मेरिट लिस्ट में 33,043 उम्मीदवारों को चॉइस फिलिंग के लिए एलिजिबल घोषित किया है. जिन उम्मीदवारों ने दूसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वह अपनी मेरिट स्थिति ऑफिशियल वेबसाइट upneet.gov.in पर देख सकते हैं. राउंड 2 की मेरिट लिस्ट जारी होने के साथ ही काउंसलिंग का संशोधित शेड्यूल भी जारी किया गया है. अब एलिजिबल उम्मीदवार तय समय के अंदर मेडिकल और डेंटल कॉलेज के लिए अपनी पसंद भर सकेंगे.
33,043 उम्मीदवार एलिजिबल
यूपी नीट यूजी राउंड 2 मेरिट लिस्ट में जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार दूसरे राउंड की चॉइस फिलिंग के लिए कुल 33,043 उम्मीदवार एलिजिबल है. वहीं कुल 3,656 सीटों के लिए यह काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की जा रही है, जिसमें उत्तर प्रदेश की सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 396 और प्राइवेट कॉलेज में 3260 सीटें है.
24 सितंबर तक कर सकेंगे चॉइस फिलिंग
संशोधित शेड्यूल के अनुसार राउंड 2 के लिए चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 21 सितंबर को दोपहर 2 बजे से शुरू की हो गई है. उम्मीदवार 24 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे तक अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स भर सकते हैं. चॉइस फिलिंग के बाद दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट किया जाएगा. सरकार के अनुसार सीटों का आवंटन 25 सितंबर 2026 को होगा, वहीं सीट अलॉटमेंट लेटर 2026 से 1 अक्टूबर 2026 तक डाउनलोड कर सकेंगे.
ये भी पढ़ें-किस IIT में सबसे ज्यादा छात्रों की मौत? चौंका देंगे 5 साल के आंकड़े
ऐसे चेक करें राउंड 2 की मेरिट लिस्ट
- दूसरे राउंड की मेरिट लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upneet.gov.in पर जाएं.
- इसके बाद होम पेज पर यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2026 राउंड 2 मेरिट लिस्ट के लिंक पर क्लिक करें.
- अब मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर खुल जाएगी.
- इसमें अपना नाम और संबंधित जानकारी चेक करें.
- इसके बाद मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसकी कॉपी सुरक्षित रख लें.
राउंड 2 में सीट मिली तो एडमिशन जरूरी
राउंड 2 में सरकारी या प्राइवेट मेडिकल और डेंटल कॉलेज में सीट अलॉट होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक अहम नियम है. उम्मीदवार को आवंटित सीट पर तय प्रक्रिया के तहत एडमिशन लेना होगा. अगर कोई उम्मीदवार राउंड 2 में मिली सीट पर एडमिशन नहीं लेता है, तो उसका पूरा सिक्योरिटी डिपॉजिट जब्त कर लिया जाएगा. ऐसे में उम्मीदवार तीसरे राउंड की काउंसलिंग में तभी शामिल हो सकेंगे, जब वह दोबारा दोबारा निर्धारित सिक्योरिटी राशि जमा करें.
ये भी पढ़ें-30 सितंबर को आएगा NEET PG 2026 रिजल्ट, आंसर की का ऐलान नहीं
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.