UP NEET UG Counselling 2026: यूपी नीट यूजी-2026-27 की काउंसलिंग प्रक्रिया से 69 अभ्यर्थियों को डिबार घोषित कर दिया गया है। एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रम के यह अभ्यर्थी इस साल काउंसलिंग में शामिल नहीं हो पाएंगे।
क्या हैं नियम
– यदि कोई अभ्यर्थी स्ट्रे वैकेन्सी राण्उड से आवंटन के पश्चात प्रवेश नहीं लेता हैं, तो ऐसे अभ्यर्थियों की जमा धरोहर धनराशि जब्त कर ली जायेगी तथा यूपी नीट यूजी काउंसिलिंग 2026-27 के लिए प्रतिबन्धित कर दिया जायेगा।
– राजकीय /निजी क्षेत्र के मेडिकल डेण्टल कॉलेजों के लिए यदि सम्बन्धित अभ्यर्थियों द्वारा अन्तिम चक की काउंसिलिंग के पश्चात् पाठ्यक्रम पूर्ण करने से पूर्व सीट छोड़ी जाती हैं, तो उसे अगले शैक्षणिक सत्र की प्रवेश प्रक्रिया से Debar कर दिया जायेगा।
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग
उत्तर प्रदेश की स्टेट कोटा की 85 फीसदी एमबीबीएस व बीडीएस सीटों पर दाखिले के लिए नीट यूजी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन 7 अगस्त 2026 से शुरू हो चुके हैं। एप्लाई करने और फीस भुगतान की अंतिम तिथि 12 अगस्त 2026 है। इससे पहले डायरेक्टोरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (DMER) ने उत्तर प्रदेश के मेडिकल व डेंटल संस्थानों में एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए काउंसलिंग से जुड़े दिशानिर्देश जारी किए थे। नीट यूजी 2026 की प्रवेश परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थी इसमें हिस्सा ले सकेंगे। सभी पात्र अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट https://upneet.gov.in पर लॉगिन करके काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
दस्तावेज और ऑनलाइन सत्यापन
दस्तावेजों के ऑनलाइन सत्यापन के लिए पंजीकरण के समय अभ्यर्थियों को किसी एक नोडल सेंटर का चयन करना होगा
वेबसाइट पर निम्नलिखित दस्तावेज अपलोड करने होंगे:
हाईस्कूल की मार्कशीट / प्रमाण-पत्र
इंटरमीडिएट की मार्कशीट
आरक्षण से संबंधित प्रमाण-पत्र , यदि लागू हो
डोमिसाइल (निवास) सर्टिफिकेट – यदि लागू हो
सिक्योरिटी डिपोजिट
च्वाइस फिलिंग (सीटों के चयन) की पात्रता के लिए सुरक्षा राशि ऑनलाइन जमा कराना अनिवार्य है
राजकीय क्षेत्र (Government) की मेडिकल/डेन्टल सीटों के लिए: रु 30,000
निजी क्षेत्र (Private) के मेडिकल कॉलेजों की सीटों के लिए: रु 2,00,000
निजी क्षेत्र (Private) के डेन्टल कॉलेजों की सीटों के लिए: रु 1,00,000
राजकीय एवं निजी दोनों क्षेत्रों (मेडिकल और डेन्टल) की सीटों के लिए: रु 2,00,000
राजकीय एवं निजी दोनों क्षेत्रों के केवल डेन्टल कॉलेजों की सीटों के लिए: रु 1,00,000
सिक्योरिटी राशि ट्यूशन फीस में एडजस्ट नहीं की जाएगी। भुगतान के लिए अभ्यर्थी को स्वयं के बैंक खाते का उपयोग करना चाहिए, क्योंकि काउंसलिंग समाप्त होने के बाद अनावंटित (जिन्हें सीट नहीं मिली) और प्रवेश ले चुके अभ्यर्थियों की सुरक्षा राशि इसी खाते में वापस की जाएगी
च्वाइस फिलिंग और प्रवेश प्रक्रिया
अभ्यर्थियों को केवल अपनी पसंद और वरीयता के आधार पर उन्हीं कॉलेजों का विकल्प भरना चाहिए जिनमें वे प्रवेश के इच्छुक हैं।
च्वाइस लॉक करना अनिवार्य है; यदि अभ्यर्थी अपनी च्वाइस लॉक नहीं करता है, तो वह स्वतः ही आवंटन प्रक्रिया से बाहर हो जाएगा। लॉक करने के बाद च्वाइस में किसी प्रकार का संशोधन नहीं किया जा सकेगा।
एडमिशन
राजकीय कॉलेजों में सीट आवंटित होने पर एडमिशन प्रक्रिया सीधे आवंटित कॉलेज में पूरी होगी।
निजी कॉलेजों में सीट आवंटित होने पर प्रवेश प्रक्रिया शासन द्वारा निर्धारित नोडल सेंटर पर संपन्न कराई जाएगी।
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2026
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2026 उत्तर प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में 85% MBBS और BDS सीटें देने के लिए एक स्टेट लेवल काउंसलिंग प्रोसेस है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.