उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने शनिवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया। परीक्षा परिणाम की औपचारिक घोषणा प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की उपस्थिति में की गई। हाईस्कूल (10वीं) में 92.10 प्रतिशत और इंटरमीडिएट (12वीं) में 85.11 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। जिलावार प्रदर्शन में बागेश्वर का रिजल्ट सबसे बेहतर रहा, जबकि राजधानी देहरादून का प्रदर्शन सबसे कमजोर रहा। 10वीं में नैनीताल के अक्षत गोपाल ने 500 में से 491 अंक लेकर स्टेट टॉप किया है। वहीं 12वीं में बागेश्वर की गीतिका पंत और ऊधम सिंह नगर की सुशीला मेहंदीरेट्टा ने 490-490 अंक लेकर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। जिलावार रिजल्ट में बागेश्वर दोनों ही कक्षाओं में टॉप पर रहा। इस बार भी लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा है। इस बार करीब 2.15 लाख छात्र-छात्राएं इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे, जिनकी नजरें रिजल्ट पर टिकी हुई थी। इस वर्ष बोर्ड की मुख्य परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 के बीच प्रदेशभर में शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित की गई थीं। बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी PHOTOS… परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी बोर्ड ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। छात्र किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। संयुक्त सचिव सीपी रतूड़ी (6396178537), शोध अधिकारी शैलेन्द्र जोशी (7055513072) और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजीव रावत (7830403040) से संपर्क किया जा सकता है। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://ubse.uk.gov.in/ पर जाकर अपने अंक देख सकेंगे। परीक्षा परिणाम को लेकर छात्रों और अभिभावकों में उत्सुकता का माहौल बना हुआ है। पल-पल अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.