UGC-NET को लेकर एनटीए की ओर से अपडेट आया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बताया है कि यूजीसी नेट के 84 विषयों की फाइनल आंसर की और रिजल्ट इसी हफ्ते जारी किए जाएंगे. उम्मीदवार रिजल्ट और फाइनल आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए चेक कर सकेंगे. एनटीए ने यूजीसी नेट के साथ CSIR नेट और ICAR AIEEA (PG) व AICE (PhD) 2026 की फाइनल आंसर की और रिजल्ट भी इसी हफ्ते जारी करने की जानकारी दी है. एजेंसी ने उम्मीदवारों को रिजल्ट और आंसर की से जुड़ी जानकारी के लिए केवल ऑफिशियल अपडेट पर भरोसा करने की सलाह दी है.
84 विषयों का जारी होगा रिजल्ट
यूजीसी नेट जून 2026 की परीक्षा 22 जून से 30 जून 2026 के बीच देशभर के 87 विषयों के लिए आयोजित की गई थी. यह परीक्षा जूनियर रिसर्च फैलोशिप, असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए पात्रता और PhD में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है. एनटीए ने 84 विषयों की प्रोविजनल आंसर की 16 अगस्त को जारी की थी. उम्मीदवारों को 16 से 18 अगस्त तक आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया था. अब उम्मीदवारों की ओर से दर्ज कराई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी.
तीन विषयों का रिजल्ट बाद में आएगा
NTA फिलहाल सभी 87 विषयों का रिजल्ट एक साथ जारी नहीं करेगा. अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र के पेपर दोबारा आयोजित किए जाएंगे. इन तीन विषयों की परीक्षा में प्रश्न पत्र से जुड़ी तथ्यात्मक, टाइपिंग, ट्रांसलेशन और दूसरी गलतियां सामने आने के बाद दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया था. अंग्रेजी और कॉमर्स की परीक्षा 9 सितंबर को होगी, जबकि समाजशास्त्र का पेपर 10 सितंबर को आयोजित किया जाएगा. इन परीक्षाओं की फाइनल आंसर की और रिजल्ट बाद में जारी किए जाएंगे.
ये भी पढ़ें-पेपर लीक के आरोपों के बाद MPSC ड्रग इंस्पेक्टर की भर्ती रद्द, दोबारा होगी परीक्षा
ऐसे चेक कर सकते हैं UGC NET रिजल्ट
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले यूजीसी नेट की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.
- इसके बाद होम पेज पर यूजीसी से नेट जून 2026 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
- अब मांगी गई लॉगिन डिटेल भरें.
- डिटेल सबमिट करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- अब रिजल्ट चेक करके उसने डाउनलोड कर लें.
- लास्ट में रिजल्ट का प्रिंट आउट भी रख लें.
किस काम आती है UGC NET परीक्षा?
यूजीसी नेट परीक्षा के जरिए उम्मीदवारों को जूनियर रिसर्च फैलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए पात्रता और पीएचडी में एडमिशन से जुड़ी पात्रता निर्धारित की जाती है. जून 2026 की परीक्षा में 87 विषय शामिल थे, जिनमें 84 विषयों की फाइनल आंसर की और रिजल्ट अब जारी किया जाना है.
ये भी पढ़ें-नीट पीजी 2026 परीक्षा नहीं होगी पोस्टपोन, NBEMS ने दी चेतावनी
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.