केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को गुजरात के 14 प्रमुख शहरों में सहकारी मॉडल पर आधारित देश की पहली कैब सेवा भारत टैक्सी की शुरुआत करेंगे।
सरकार का लक्ष्य अगले एक महीने में इसे पूरे राज्य में लागू करने का है।
सहकारिता मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जिन शहरों में यह सेवा शुरू होगी उनमें अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, जामनगर, भावनगर, जूनागढ़, द्वारका, सोमनाथ, वलसाड, आणंद, नडियाद, मेहसाणा और अमरेली शामिल हैं।
कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी, सहकारिता सचिव आशीष कुमार भुटानी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
बहु-राज्य सहकारी समिति अधिनियम, 2002 के तहत पंजीकृत भारत टैक्सी की स्थापना छह जून, 2025 को हुई थी। इसे दिसंबर, 2025 में गुजरात में परीक्षण के तौर पर शुरू किया गया था।
यह फिलहाल दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में भी संचालित हो रही है।
मंत्रालय के अनुसार, अब तक देशभर में 37 लाख से अधिक ग्राहक इस मंच का उपयोग कर चुके हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.