प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रवार को UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान का फ़ोन आया। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया के हालात और आपसी सहयोग को मज़बूत करने के तरीकों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के प्रयासों में सहयोग करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इसे भी पढ़ें: पहन के लुंगी, बजा दी पुंगी, हूतियों ने सऊदी का फाइटर प्लेन गिराया, इधर रूस ने पूरा गेम घुमाया
भारत-यूएई साझेदारी
मोदी और शेख मोहम्मद ने भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उपायों पर भी चर्चा की। उनकी बातचीत में ऊर्जा, रक्षा, प्रौद्योगिकी, निवेश और स्वास्थ्य जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग शामिल था।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.