टीवीएस ने जुपिटर ड्यूल-टोन स्पेक्ट्रल रेंज को लॉन्च किया है। नई रेंज में स्पेक्ट्रल ब्लू और स्पेक्ट्रल कॉपर जैसे नए ड्यूल-टोन कलर मिलते हैं। इसके मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
पहली बार मिले स्पेक्ट्रल कलर
नई जुपिटर में सबसे बड़ा बदलाव इसके रंगों को लेकर है। टीवीएस ने स्पेक्ट्रल ब्लू और स्पेक्ट्रल कॉपर दोनों शेड्स में कलर-शिफ्टिंग फिनिश दी है। इसके साथ मैचिंग इनर पैनल, नई सीट फिनिश और पार्शियल क्रोम मिरर भी मिलते हैं। कंपनी के मुताबिक जुपिटर 110cc सेगमेंट का पहला स्कूटर है, जिसमें ड्यूल-टोन ट्रीटमेंट के साथ स्पेक्ट्रल कलर दिए गए हैं।
सीक्वेंशियल इंडिकेटर्स और लंबी सीट
जुपिटर में सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स भी पहली बार दिए गए हैं। इनमें लाइट एक के बाद एक जलती है, जिससे स्कूटर को अलग लाइटिंग सिग्नेचर मिलता है। इसके अलावा नई रेंज में प्रीमियम लंबी सीट दी गई है, जिसमें राइडर और पीछे बैठने वाले के लिए इंटीग्रेटेड बैकरेस्ट मिलता है। इससे लंबी दूरी के दौरान कंफर्ट बेहतर होने की उम्मीद है।
33 लीटर स्टोरेज और SmartXonnect
नई जुपिटर में 33 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज बरकरार रखा गया है। टीवीएस के अनुसार यह अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा है और इसमें दो हेलमेट रखे जा सकते हैं। स्कूटर में SmartXonnect कनेक्टेड टेक्नोलॉजी भी मिलती है, जिसके जरिए नेविगेशन, कॉल और एसएमएस अलर्ट जैसे फीचर्स इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इसके अलावा इसमें USB Type-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है।
इंजन में कोई बदलाव नहीं
इसमें 113.3cc, सिंगल-सिलेंडर, फोर-स्ट्रोक पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन करीब 7.9hp की पावर और 9.8Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें TVS iGO Assist टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जिसे बेहतर एक्सीलरेशन और फ्यूल एफिशिएंसी के लिए ट्यून किया गया है।
iQube के अफोर्डेबल वेरिएंट की भी एंट्री
टीवीएस ने iQube के नए एंट्री-लेवल वेरिएंट को लॉन्च किया है। अब इसमें पुराने 2.2kWh बैटरी पैक की जगह नया 2.3kWh बैटरी पैक दिया गया है। इसकी कीमत ₹1.16 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। नए iQube में पहले वाला BLDC हब-माउंटेड मोटर ही इस्तेमाल किया गया है। यह मोटर 3.68kW की पीक पावर और 140Nm का टॉर्क जनरेट करती है। एक बार फुल चार्ज होने पर यह 114 किलोमीटर की IDC रेंज देता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.