TVS iQube के एंट्री-लेवल वेरिएंट की मार्केट में एंट्री हो गई है। कंपनी के मुताबिक नया मॉडल एक बार फुल चार्ज होने पर 114 किलोमीटर की IDC रेंज देता है। जबकि, पुराने 2.2kWh वर्जन की क्लेम्ड रेंज 94 किलोमीटर थी। इसकी कीमत भी कम है।
मोटर और परफॉर्मेंस
बैटरी कैपेसिटी में सिर्फ 0.1kWh की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन रेंज में काफी शानदार इजाफा देखने को मिला है। नए iQube में पहले वाला BLDC हब-माउंटेड मोटर ही इस्तेमाल किया गया है। यह मोटर 3.68kW की पीक पावर और 140Nm का टॉर्क जनरेट करती है। स्कूटर 0 से 40kmph की रफ्तार सिर्फ 4.7 सेकंड में पकड़ सकता है और इसकी टॉप स्पीड 68kmph है। इसमें 10 डिग्री की ग्रेडेबिलिटी और रिजनरेटिव ब्रेकिंग भी मिलती है। बैटरी एक लिथियम-आयन यूनिट है, जो IP67 रेटिंग के साथ आती है। इसमें बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS), स्पाइक प्रोटेक्शन और 50,000 किलोमीटर की वारंटी दी गई है। पोर्टेबल ऑफ-बोर्ड चार्जर की मदद से बैटरी को 0 से 80 फीसदी तक चार्ज करने में 2 घंटे 50 मिनट लगते हैं।
सस्पेंशन और ब्रेकिंग
नए TVS iQube में ट्यूबलर फ्रेम के साथ टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और हाइड्रॉलिक ट्विन-ट्यूब रियर शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। दोनों व्हील्स में 130mm ड्रम ब्रेक मिलते हैं। इसमें 12-इंच के ट्यूबलेस टायर हैं, जिनका साइज आगे और पीछे 90/90 है।
5-इंच LCD डिस्प्ले और कनेक्टेड फीचर्स
एंट्री-लेवल मॉडल में अब 12.7cm का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जबकि कनेक्टेड फीचर्स पहले की तरह मौजूद हैं। डिस्प्ले पर बैटरी लेवल, डिस्टेंस-टू-एम्प्टी, इनकमिंग कॉल अलर्ट, साइड-स्टैंड इंडिकेशन और पार्किंग असिस्ट जैसे इन्फर्मेशन मिलते है। इसके अलावा टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, ब्लूटूथ और GSM कनेक्टिविटी के साथ OTA अपडेट भी दिए गए हैं। स्कूटर में 118 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं, जिनमें जियोफेंसिंग, एंटी-थेफ्ट अलर्ट, लाइव व्हीकल स्टेटस, क्रैश और फॉल अलर्ट, रिमोट कनेक्टिविटी और Alexa इंटीग्रेशन शामिल हैं।
LED लाइटिंग और तीन कलर
नए iQube में LED लाइटिंग स्टैंडर्ड है। इसके अलावा इसमें USB चार्जिंग पोर्ट, पार्किंग ब्रेक और रिवर्स/फॉरवर्ड पार्किंग असिस्ट भी दिया गया है। कंपनी ने इस स्कूटर को Pearl White, Walnut Brown और Titanium Grey जैसे कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। बताते चलें कि टीवीएस आईक्यूब देश का नंबर-1 इलेक्ट्रिक स्कूटर बन चुका है। आईक्यूब ने 1 मिलियन यानी 10 लाख यूनिट की सेल्स का आंकड़ा पार कर लिया है। इस कामयाबी के मौके पर कंपनी ने आईक्यूब मिलियनआर (iQube MillionR) स्पेशल एडिशन लॉन्च किया। आईक्यूब 3.5 kWh वेरिएंट पर बेस्ड मिलियनआर स्पेशल एडिशन की IDC रेंज 145Km है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.