यूट्यूबर और ‘बिग बॉस 17’ फेम अनुराग डोभाल ने खतरे से बाहर हैं. उनके मैनेजर ने हेल्थ अपडेट दिया है. अनुराग को आईसीयू से वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है. मैनेजर ने कहा कि वह 24 घंटे उनके साथ हैं. उनकी पत्नी रितिका भी साथ है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग उनकी रिकवरी के लिए प्रार्थना करें.
अनुराग डोभाल विक्ट्री साइन दिखाते हुए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @rohitsometimes)
इससे पहले भी अनुराग डोभाल के मैनेजर ने उनके अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी थी. उन्होंने लिखा था, “अनुराग भाई से ऑपरेशन थिएटर में ले जाने से पहले बात हुई थी. वह फ्रैक्चर के इलाज के लिए ओटी में हैं. जैसा मैंने पहले भी कहा था, कृपया अफवाहों पर विश्वास न करें और कोई अनुमान न लगाएं. सभी करीबी दोस्त और लोग यहां हैं, साथ ही रितिका भाभी भी.”
अनुराग डोभाल की हालत में सुधार हो रहा है.
मैनेजर ने आगे लिखा, “जो लोग फेक वीडियो बना रहे हैं कि कोई यहां नहीं है, मेरी आपसे भी गुजारिश है कि अफवाहें और नफरत न फैलाएं. और जो फेक वीडियो बना रहे हैं, उस दिन वीडियो बनाने के चक्कर में लात खाई थी, गलत खबर मत फैलाओ सिर्फ व्यूज के लिए. फैंस से भी मेरी रिक्वेस्ट है कि किसी को टारगेट या नफरत न दें. हमारी प्राथमिकता सिर्फ उनकी सेहत और रिकवरी है, और कुछ नहीं. मैं, अनुराग डोभाल का मैनेजर, ही अधिकृत व्यक्ति हूं जो खबर और अपडेट दे सकता है, इसलिए कुछ इंफ्लुएंसर्स/क्रिएटर्स की बातों पर विश्वास न करें जो इस समय भी व्यूज के लिए खबर फैला रहे हैं.”
अनुराग डोभाल के साथ क्या हुआ?
अनुराग डोभाल ने हाल ही में इंस्टाग्राम लाइव के दौरान कथित आत्महत्या की कोशिश की. 7 मार्च को अनुराग दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेसवे पर अपनी एसयूवी चलाते हुए लाइव आए थे. लाइव के दौरान वह भावनात्मक रूप से परेशान नजर आए और इस सफर को अपनी फाइनल ड्राइव बताया, अकेलेपन और दर्द की बात कही. बताया जा रहा है कि गाड़ी बहुत तेज रफ्तार में थी और डिवाइडर से टकरा गई, जिससे डोभाल गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने कई फ्रैक्चर और अन्य चोटों का इलाज किया.
अनुराग डोभाल को परिवार ने किया खानदान से बाहर
घटना से कुछ दिन पहले डोभाल ने सार्वजनिक रूप से मानसिक तनाव और निजी व पारिवारिक मुद्दों से जुड़ी कथित परेशानियों के बारे में बात की थी. उन्होंने यह भी दावा किया था कि उन्होंने पहले भी दो बार आत्महत्या की कोशिश की थी. हाल ही में यह भी खबर आई थी कि डोभाल के पिता ने सार्वजनिक रूप से उन्हें अपनाने से इनकार कर दिया है.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.