इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. रुपाली गांगुली का सुपरहिट शो ‘अनुपमा’ टॉप 5 की रेस से बाहर हो गया है, जिसने सभी को चौंका दिया है. वहीं, ‘गंगा माई की बेटियां’ ने एक बार फिर नंबर 1 की कुर्सी पर कब्जा जमाकर अपनी बादशाहत कायम रखी है. आइए पूरी लिस्ट चेक करते हैं.
‘गंगा माई की बेटियां’ की बादशाहत कायम
अमनदीप सिधू और शुभांगी लटकर का पॉपुलर शो ‘गंगा माई की बेटियां’ इस हफ्ते भी टीआरपी की रेस में नंबर 1 पर बना हुआ है. शो को 1.9 की टीआरपी रेटिंग मिली है. इस शो में एक मां और उसकी बेटियों के स्ट्रगल को दिखाया गया है.
वहीं, जी टीवी का पॉपुलर शो ‘वसुधा’ दूसरे नंबर पर है. इस हफ्ते इस शो को 1.8 की रेटिंग मिली है. प्रिया ठाकुर, अभिषेक शर्मा और परिणीता बोरठाकुर जैसे एक्टर्स से सजे इस शो की कहानी गांव की एक साधारण, चुलबुली और मेहनती लड़की वसुधा के इर्द-गिर्द घूमती है.
तीसरे नंबर पर है शो ‘तुम से तुम तक’
जी टीवी पर आने वाला शो ‘तुम से तुम तक’ ने भी टीआरपी लिस्ट में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है. ये शो 24वें हफ्ते में भी तीसरे नंबर पर बना हुआ है. इस शो में निहारिका चौकसे और शरद केलकर जैसे एक्टर्स नजर आ रहे हैं. इस हफ्ते शो को 1.7 रेटिंग मिली है. शो में अनु और आर्यवर्धन की कहानी को दर्शक बहुत पसंद कर रहे है.
इसके साथ ही इस हफ्ते चौथे नंबर पर एकता कपूर का शो ‘नागिन 7’ है, जिसे 1.6 रेटिंग मिली है. ये शो अब खत्म हो चुका है और फिर भी टीआरपी की लिस्ट में बरकरार है.
ये भी पढ़ें:- ‘वेलकम 3’ में बड़ी-बड़ी हीरोइनों के बीच पूरी लाइमलाइट लूट ले गई ये भोजपुरी एक्ट्रेस, हर रोज रही चर्चा में
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने बनाई टॉप 5 में जगह
स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय स्टारर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में पांचवें नंबर पर है. शो को 1.5 की रेटिंग मिली है. इस शो में 10 साल का लंबा लीप आने वाला है.
हैरानी की बात यह है कि ‘अनुपमा’, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ जैसे पॉपुलर शोज टीआरपी लिस्ट के टॉप 5 से बाहर हो गए हैं. इस हफ्ते ‘अनुपमा’ को 1.5, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को 1.4 और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ को 1.3 रेटिंग मिली है.
ये भी पढ़ें:- 5 Reasons To Watch Welcome 3: पैसा वसूल फिल्म है ‘वेलकम 3’, टिकट बुक करने से पहले जान लें ये 5 बातें
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.