टीवी की दुनिया में इस हफ्ते बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. लंबे समय से दर्शकों के दिलों पर राज कर रही ‘अनुपमा’ लिस्ट में पीछे हो गई है. साथ ही ‘वसुधा’ ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है. दूसरी तरफ कुछ नए शोज अपनी दमदार कहानी और इमोशनल ड्रामे से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं. तो आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन सा शो किस नंबर पर रहा है.

वसुधा

1.8 टीआरपी के साथ इस हफ्ते सबसे बड़ा धमाका ‘वसुधा’ ने किया है. ये शो पहली बार नंबर 1 पर पहुंचा है. कहानी में इन दिनों वसुधा और प्रेम की लव स्टोरी के साथ परिवार के अंदर छिपे दुश्मनों का पर्दाफाश करने की कोशिश हो रही है. साथ ही शो का इमोशनल ट्विस्ट दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं.

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2

तुलसी विरानी का जादू अभी भी बरकरार है, लेकिन इस बार शो नंबर 1 से खिसक गया है और 1.7 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर आ गया है. कहानी में परिवार के अंदर बढ़ते झगड़े और पुराने राज दर्शकों की दिलचस्पी बनाए हुए हैं. शो को अब भी ऑडियंस का अच्छा प्यार मिल रहा है.

ये ही पढ़ें: हनी सिंह का अश्लील गाने से इनकार, दावे के लिए दिल्ली हाई कोर्ट ने की हलफनामे की मांग

गंगा मैया की बेटियां

ये शो लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है. नंबर 3 पर जगह बनाए इस शो की कहानी बेटियों के सम्मान, परिवार और संघर्ष के इर्द-गिर्द है. दर्शकों को इसकी सादगी और इमोशनल ड्रामा काफी पसंद आ रहा है, जिस वजह से इसे 1.6 टीआरपी मिली है.

तुम से तुम तक

ये शो भी लोगों का पसंदीदा बनता जा रहा है. लीड किरदारों के बीच बढ़ती दूरी और इमोशनल सीन दर्शकों को शो से जोड़कर रख रहे हैं. 1.5 रेटिंग के साथ ये शो युवाओं के बीच पसंद किया जा रहा है.

अनुपमा

सालों तक टॉप पर रहने वाला ‘अनुपमा’ अब पांचवे नंबर पर खिसक गया है. लगातार आ रहे ट्विस्ट के बावजूद शो पहले जैसी पकड़ नहीं बना पा रहा और इसे 1.5 रेटिंग मिली है.

बाकी शोज का हाल

इसके अलावा ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘उड़ने की आशा’ भी लगातार टॉप लिस्ट में जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं ‘क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं’ भी अपनी ऑडियंस बनाए हुए है. दूसरी तरफ ‘नागिन 7’ अपने सुपरनैचुरल ट्विस्ट और ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ अपनी कॉमेडी के कारण चर्चा में बना हुआ है.

ये भी पढ़ें: गुवाहाटी में हुई मुलाकात, बॉस पर आया दिल, बेहद फिल्मी है अनुराग बसु की लव स्टोरी

Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.