हम जिस शो की बात कर रहे हैं वो अमेरिकी मशहूर शो ‘चार्लीज एंजल्स’ का भारतीय (देसी) वर्जन था, जिसमें तीन मुख्य अभिनेत्रियां जासूस की भूमिका में नजर आई थीं।
ये था वो ‘शापित’ शो
दरअसल, हम बात कर रहे हैं ‘C.A.T.S.’ (कैट्स) शो की, जो साल 2000 में शुरू हुआ था। यह अमेरिकी मशहूर शो ‘चार्लीज एंजल्स’ का भारतीय (देसी) वर्जन था, जिसमें तीन मुख्य अभिनेत्रियां जासूस की भूमिका में नजर आई थीं। शो में नफीसा जोसेफ, कुलजीत रंधावा और मालिनी शर्मा मुख्य भूमिका में थीं। बात करें नफीसा की तो वो पूर्व मिस इंडिया (1997) थीं। साथ ही वो शो से पहले पॉपुलर मॉडल और VJ थीं। वहीं, मालिनी हॉरर फिल्म ‘राज’ में दिखी थीं। इस मूवी ने उन्हें खास पहचान दिखाई।
शो की दो एक्ट्रेसेस ने की आत्महत्या
बता दें कि इस शो के प्रसारित होने के कुछ सालों बाद, जुलाई 2004 में मात्र 26 साल की उम्र में नफीसा जोसेफ ने मुंबई स्थित अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी। वो उस वक्त बिजनेसमैन गौतम खंडूजा से इंगेज्ड थी और अगले महीने शादी होने वाली थी। इससे पहले वो एक्टर समीर मल्होत्रा के साथ रिश्ते में थीं।
नफीसा के बाद कुलजीत ने भी किया सुसाइड
कुलजीत रंधावा, नफीसा जोसेफ की बेहद करीबी दोस्त थीं। नफीसा की मौत के करीब दो साल बाद, फरवरी 2006 में कुलजीत ने भी अपने जुहू स्थित अपार्टमेंट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उस वक्त कुलजीत की उम्र महज 30 साल थी। एक के बाद एक हुई इन दो मौतों ने ‘CATS’ को लेकर डर और रहस्य को और गहरा कर दिया।
मालिनी ने ग्लैमर वर्ल्ड से बनाई दूरी
‘C.A.T.S.’ (कैट्स) की तीसरी एक्ट्रेस मालिनी शर्मा की कहानी थोड़ी अलग है, लेकिन उतनी ही रहस्यमयी है। कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आने वाली मालिनी ने हॉरर फिल्म ‘राज’ में काम किया। फिल्म में उनका स्क्रीन टाइम भले ही कम था, लेकिन उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। इसके बाद मालिनी ने अचानक ग्लैमर वर्ल्ड से दूरी बना ली। शादी, तलाक और फिर कैमरे से गायब हो जाना, उनके फैंस के लिए एक झटका साथा। उन्होंने शोहरत को खुद पीछे छोड़ दिया। वहीं, बाद में उनके आर्ट डायरेक्शन से जुड़े होने की खबरें आईं, लेकिन वह फिर कभी स्क्रीन पर नजर नहीं आईं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.