टीवी शोज में आने वाले दिनों में ड्रामा अपने चरम पर पहुंचने वाला है. रिश्तों की उलझनें, बड़े खुलासे और चौंकाने वाले ट्विस्ट कहानी को पूरी तरह बदलने वाले हैं. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपके फेवरेट शोज के अपकमिंग एपिसोड में क्या होने वाला है तो ये स्पॉइलर आपके लिए हैं.
‘अनुपमा’
रुपाली गांगुली के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ के आने वाले एपिसोड में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा. अंश की बैचलर पार्टी में गौतम एक खतरनाक साजिश रचता नजर आएगा, जबकि अनुपमा अपने बेटे को उसकी चालों से बचाने के लिए मैदान में उतर जाएगी. वहीं दूसरी तरफ, अनुपमा और प्रेम को कैफे कॉम्पिटिशन के अगले राउंड में कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, जहां उनके दुश्मन उन्हें नुकसान पहुंचाने की धमकियां देते दिखेंगे.
ये भी पढ़ें:- होमी अदजानिया की ‘कॉकटेल 2’ ने बनाया दीवाना? तो ओटीटी पर देख डालें निर्देशक की ये शानदार फिल्में-सीरीज
‘तुम से तुम तक’
टीवी शो ‘तुम से तुम तक’ के आने वाले एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा. कहानी का सबसे बड़ा राज खुलने वाला है, जब पता चलेगा कि चरण असल में आर्यवर्धन का बेटा यशवर्धन है. इस खुलासे से पहले झेंडे एक खतरनाक कदम उठाएगा, लेकिन अनु उसकी साजिश को नाकाम कर देगी. वहीं, बेहोशी की हालत में घर पहुंचे यश को अपने अतीत से जुड़े कुछ धुंधले पल याद आने लगेंगे. राजनंदिनी से जुड़े रहस्यों की परतें खुलने की शुरुआत होगी, जो कहानी को एक नए और चौंकाने वाले मोड़ पर ले जाएगी.
‘वसुधा’
ज़ी टीवी के पॉपुलर शो ‘वसुधा’ के आने वाले एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा. चंद्रिका की चुनौती को पूरा करने के लिए वसुधा जी-जान से मेहनत करेगी और जीत के बेहद करीब पहुंच जाएगी, लेकिन आखिरी वक्त पर एक छोटी-सी कमी उसकी सारी उम्मीदों पर पानी फेर देगी. समय सीमा खत्म होते ही वसुधा टूट जाएगी और अपनी हार स्वीकार करते हुए दादी के सामने इमोशनल हो जाएी. वहीं, समर अपनी साजिशों से वसुधा की मुश्किलें और बढ़ाने की कोशिश करेगा, जिससे चौहान परिवार में तनाव और गहरा जाएगा.
‘गंगा माई की बेटियां’
ज़ी टीवी के लोकप्रिय शो ‘गंगा माई की बेटियां’ के आने वाले एपिसोड में इमोशंस और ड्रामे का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा. सोनी की सफलता का जश्न घर में खुशियां लेकर आएगा और लंबे समय बाद स्नेहा के चेहरे पर मुस्कान लौटती नजर आएगी, लेकिन ये सुकून ज्यादा देर टिकने वाला नहीं है, क्योंकि दुर्गावती और तेज प्रताप एक बार फिर गंगा माई और उनके परिवार के लिए नई मुश्किलें खड़ी करने की तैयारी में हैं. वहीं, स्नेहा को भुवन के साथ आगे बढ़ता देख सिद्धू का दर्द और बढ़ जाएगा, जिससे रिश्तों की उलझनें कहानी में नया मोड़ लेकर आएंगी.
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’
टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के आने वाले एपिसोड में वीरानी परिवार में बड़ा बवाल मचने वाला है। तुलसी को पार्थ और रियो की मिलीभगत का पता चल जाएगा, जिसके बाद परिवार की पुश्तैनी संपत्ति पर मंडरा रहा खतरा और गहरा हो जाएगा. दूसरी तरफ, पार्थ का वैष्णवी को जबरन खंडाला ले जाना घर में नए विवाद को जन्म देगा. वहीं नंदिनी भी वैष्णवी पर सवाल उठाती नजर आएगी, जिससे परिवार के रिश्तों में तनाव बढ़ जाएगा. पार्थ और रियो की नई साजिश का खुलासा कहानी को एक और बड़े मोड़ की ओर ले जाएगा. बता दें कि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में 10 साल का लंबा लीप आने वाला है.
ये भी पढ़ें- Welcome To The Jungle के लिए अक्षय कुमार ने अपनाई ‘धुरंधर’ की वो खुफिया स्ट्रैटजी, पहले दिन बंपर कमाई तय!
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.