टीवी सीरियल्स के आने वाले एपिसोड्स में जबरदस्त ड्रामा और नए ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं. ‘अनुपमा’, ‘वसुधा’, ‘गंगा माई की बेटियां’ और ‘तुम से तुम तक’ की कहानी में कई बड़े बदलाव आने वाले हैं. कहीं किसी की साजिश का पर्दाफाश होगा, तो कहीं रिश्तों में नया मोड़ आएगा. आइए जानते हैं इन शोज के अपकमिंग एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है.
‘अनुपमा’
रुपाली गांगुली के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड में कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिलेंगे. आरवी अहमदाबाद में खास मिशन पर है और वसुंधरा-गौतम के भड़काने पर अनुपमा से बदला लेने की कसम खाता है. वहीं, वो माही के बिजनेस में निवेश करने का फैसला करता है, जबकि राही माही को उस पर ध्यान न देकर काम पर फोकस करने की सलाह देती है. दूसरी ओर, अंश अनुपमा के नए लोन का गारंटर बनने के लिए तैयार हो जाता है. वहीं, ईशु और परी के बिना बताए स्टूडियो जाने से मोटिबा नाराज हो जाती हैं.
‘वसुधा’
ज़ी टीवी के लोकप्रिय शो ‘वसुधा’ के अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा. लंबे समय से कोमा में चल रहे देव के पिता प्रभात के शरीर में हलचल नजर आएगी. परिवार के साथ बैठे होने के दौरान प्रभात का हाथ हिलेगा और पास रखा जग नीचे गिर जाएगा. ये देखकर वसुधा बताएगी कि उनका हाथ पहले कभी नहीं हिला था, जो उनकी सेहत में सुधार का संकेत है. ये सुनकर पूरा चौहान परिवार भावुक हो जाएगा और प्रभात के जल्द होश में आने की उम्मीद जगेगी. वहीं, प्रभात के एक्सीडेंट का राज भी खुल सकता है, क्योंकि लाजवंती और उसके परिवार को रोकने के दौरान बिरजू ने उन्हें धक्का दिया था.
ये भी पढ़ें:- एयरपोर्ट पर दिखा ऐश्वर्या राय का क्लासी अवतार, पैप्स संग खिंचवाई तस्वीरें, सादगी ने जीता फैंस का दिल
‘गंगा माई की बेटियां’
जी टीवी के लोकप्रिय शो ‘गंगा माई की बेटियां’ के अपकमिंग एपिसोड में कहानी दिलचस्प होने वाली है. पूर्वी ने स्नेहा को फंसाने और उसका सच सामने लाने के लिए नया मास्टरप्लान बनाया है. वहीं, स्नेहा के सामने भी एक ऐसा राज आएगा, जिससे उसे बड़ा झटका लगेगा. दूसरी ओर, सहाना की मदद करने और मुरली के सामने सच लाने के लिए सिद्धू, काली और पुजारी जी मनोज को पकड़कर उससे सच उगलवा लेते हैं. इसके बाद शो में कुछ मजेदार पल भी देखने को मिलेंगे, जब पुजारी जी को साड़ी पहनकर काम करने के लिए कहा जाएगा.
‘तुम से तुम तक’
टीवी शो ‘तुम से तुम तक’ के अपकमिंग एपिसोड में अनु आर्यवर्धन को जेल से बाहर निकालने और मीरा की सच्चाई सबके सामने लाने के लिए बड़ा कदम उठाएगी. आर्यवर्धन को लॉकअप में देखकर अनु इमोशनल हो जाएगी, लेकिन वो हिम्मत नहीं हारेगी. वहीं, झेंडे भी अनु का साथ देगा और मीरा को उसकी साजिश के लिए खरी-खोटी सुनाएगा. इसके बाद अनु और झेंडे मिलकर मीरा की चाल का पर्दाफाश करने और आर्यवर्धन की बेगुनाही साबित करने का प्लान बनाएंगे.
ये भी पढ़ें:- Photos: ‘प्रहार’ ट्रेलर लॉन्च में डैशिंग लुक में छाए राजकुमार राव, ब्लैक साड़ी में वामिका गब्बी ने ढाया कहर
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.