बिग बॉस 14 फेम एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया इस साल की शुरुआत में शादी के बंधन में बंधने वाली थीं, लेकिन पर्सनल लाइफ में आए भूचाल की वजह से एक्ट्रेस की शादी टल गई. इस साल फरवरी में एक्ट्रेस की नानी का निधन हो गया जिसके बाद उनकी शादी पोस्टपोन कर दी गई.
पवित्रा पुनिया की बिग बॉस 14 में एजाज खान से मुलाकात हुई थी. दोनों के रिश्ते की शुरुआत रियालिटी शो से हुई थी और उन्होंने कई साल तक एक-दूसरे को डेट किया था. कई साल तक रिश्ते में रहने के बाद आखिरकार दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम jxsji)

एजाज खान से ब्रेकअप के बाद पिछले साल अक्टूबर में पवित्रा पुनिया ने अपनी सगाई की फोटोज शेयर कर ऐलान किया था कि वो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. एक्ट्रेस ने बीच साइड से अपने ड्रीमी प्रपोजल की फोटोज शेयर की थीं, लेकिन अपने मंगेतर की पहचान को छिपाए रखा था.(फोटो साभार इंस्टाग्राम jxsji)

पवित्रा ने न अपने मंगेतर की फोटोज शेयर की थीं और न ही उनके नाम का खुलासा किया था. इसके बाद से सस्पेंस बना हुआ था कि आखिर एक्ट्रेस का मिस्ट्री मैन कौन है. अब सगाई के करीबन 5 महीने बाद पवित्रा पुनिया के मंगेतर ने अपने प्रपोजल की फोटोज शेयर की है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम jxsji)
Add News18 as
Preferred Source on Google

पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि पवित्रा पुनिया अमेरिका बेस्ड बिजनेसमैन से शादी कर रही हैं. उनके मंगेतर का एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दूर-दूर तक कोई ताल्लुक नहीं है. पवित्रा के मंगेतर जसकोमल सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपने ड्रीमी प्रपोजल की कई सारी फोटोज शेयर की हैं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम jxsji)

जसकोमल सिंह इन फोटोज सीरीज के साथ कैप्शन में लिखते हैं, ‘जैसे ही सूरज डूबा हमारी नई जिंदगी की शुरुआत हुई’. उन्होंने अपने कैप्शन के साथ लॉक्ड और हार्ट इमोजी शेयर किया है जो दर्शाता है कि वो जिंदगी भर के लिए एक्ट्रेस के साथ लॉक हो चुके हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम jxsji)

जसकोमल सिंह भले ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से ताल्लुक नहीं रखते हैं, लेकिन वो म्यूजिक के शौकीन हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपने बायो में आर्टिस्ट लिख रखा है. उनके पेज पर कई सारे आर्टिस्ट के म्यूजिक वीडियो हैं. उनकी प्रोफाइल पर कई पंजाबी म्यूजिक वीडियोज हैं. हालांकि वो बिजनेसमैन हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम jxsji)

पिछले साल पवित्रा पुनिया ने अपनी सगाई की खबर शेयर करते हुए अपने मंगेतर के बारे में हिंट्स दिए थे. एक्ट्रेस ने कहा था कि उनके होने वाले पति एक बिजनेसमैन हैं और उनका एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से कोई ताल्लुक नहीं है. ‘ये हैं मोहब्बतें’ फेम एक्ट्रेस ने कहा था कि वो दोनों काफी समय से डेट कर रहे थे और अब उन्हें लगता है कि समय आ गया है कि वो शादी के बंधन में बंध जाएं.

पवित्रा ने कहा था कि ये उनकी जिंदगी की नई शुरुआत है और एक बड़ा बदलाव है. वो अपनी लाइफ की नई शुरुआत के लिए काफी एक्साइटेड हैं. शादी के बाद पवित्रा अपने पति के साथ अमेरिका में सेटल हो सकती हैं.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.