मुंबई के पास पनवेल इलाके में टीवी अभिनेत्री जन्नत जुबैर रहमानी और उनके भाई अयान जुबैर के साथ एक डरावनी घटना सामने आई है. जानकारी के मुताबिक हाईवे पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने दोनों का पीछा किया और उन पर हमला करने की कोशिश की. हालांकि इस घटना में दोनों बाल-बाल बच गए और फिलहाल सुरक्षित बताए जा रहे हैं. जन्नत की टीम ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर फैंस से अफवाहों से बचने की अपील की है.
ख़बरें फटाफट
जन्नत जुबैर पर हमला हुआ.
नई दिल्ली. टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुब्बैर रहमानी और उनके छोटे भाई अयान जुब्बैर रहमानी हाल ही में एक डरावनी घटना का शिकार हो गए. बताया जा रहा है कि मुंबई के पास पनवेल इलाके में हाईवे पर दिनदहाड़े किसी अज्ञात व्यक्ति ने दोनों भाई-बहन पर हमला कर दिया और उनका पीछा भी किया. इस हमले में जन्नत और अयान को किसी तरह की चोट नहीं आई और दोनों बाल-बाल बच गए. फिलहाल पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं. टीवी की चहीती एक्ट्रेस पर दिन दहाडे़ हुई इस घटना ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है जिसके बाद टीम ने अपडेट शेयर की है.
घटना के बाद जन्नत जुबैर की टीम ने सोशल मीडिया पर एक आधिकारिक बयान जारी कर फैंस को पूरी जानकारी दी. बयान में कहा गया कि जन्नत और अयान को हाईवे पर एक बेहद खराब और डराने वाले अनुभव से गुजरना पड़ा. किसी अज्ञात शख्स ने उन पर शारीरिक हमला करने की कोशिश की और उनका पीछा भी किया, लेकिन दोनों वहां से सुरक्षित निकलने में सफल रहे हैं.
जन्नत जुबैर की टीम ने दी अपडेट
टीम ने यह भी बताया कि फिलहाल दोनों सुरक्षित हैं और परिवार इस मामले को लेकर काफी सतर्क है. साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे इस घटना को लेकर किसी तरह की अफवाह या अपुष्ट जानकारी फैलाने से बचें. टीम ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरी और सही जानकारी साझा की जाएगी. बताया जा रहा है कि पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. अभी तक हमले के पीछे की वजह या आरोपी की पहचान सामने नहीं आ पाई है, लेकिन अधिकारी मामले को लेकर सक्रिय हैं और पूरी जांच जारी है.