यूट्यूबर बाबू भैया यानी अनुराग डोभाल के परिवारिक विवाद ने नया मोड़ ले लिया है.खबर है कि अब उनके पिता ने अखबार में इश्तेहार छपवाकर बेटे अनुराग और बहू ऋतिका से सार्वजनिक रूप से संबंध तोड़ने का ऐलान किया है. इश्तेहार में उन्होंने साफ लिखा कि उनका बेटे-बहू से अब कोई लेना-देना नहीं है. यह मामला उस समय और चर्चा में आया जब अनुराग ने पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव को लेकर एक भावुक वीडियो भी साझा किया था.
नई दिल्ली. मशहूर मोटो व्लॉगर और बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट रहे बाबू भैया यानी अनुराग डोभाल की जिंदगी में उठल-पुथल मची हुई है. यूके07 राइडर के नाम से मशहूर अनुराग डोभाल पारिवारिक कलह और डिप्रेशन से गुजर रहे हैं. हाल ही में एक दो घंटे का वीडियो शेयर कर अपना दुखड़ा बयां किया, जिसके सोशल मीडिया पर बड़ी बहस छेड़ दी है. इसके दो दिन बाद उन्होंने वह लाइव आए. UK07 राइडर के नाम से मशहूर यूट्यूबर ने अपने परिवार पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उनको टॉर्चर किया है. अपने मन की भड़ास निकालने के बाद उन्होंने खुद को खत्म करने की कोशिश की. इस एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए. इस एक्सीडेंट में उनकी कूल्हे की दोनों हड्डियां टूट गई है और उनका इलाज चल रहा है. वह ICU में भर्ती हैं. इस विवाद के बीच पिता ने बेटे और बहू, दोनों को बेदखल कर दिया है.

शनिवार को अनुराग डोभाल ने अपने यूट्यूब चैनल पर ‘मौत के जिम्मेदार’ शीर्षक से एक भावुक वीडियो साझा किया था. इस वीडियो में वह काफी भावुक नजर आए और उन्होंने अपने परिवार से जुड़े विवादों तथा मानसिक तनाव के बारे में खुलकर बात की. अनुराग ने वीडियो में दावा किया कि उनके माता-पिता, भाई कलाम इनक और श्रेया उनके मानसिक दबाव के लिए जिम्मेदार हैं. फोटो साभार-@anurag_dobhal/Instagram

बताया जा रहा है कि अनुराग का परिवार अस्पताल में उन्हें देखने तक नहीं पहुंचा. हालांकि, उनकी पत्नी ने उनके साथ हैं. अब सामने आया है कि अनुराग डोभाल का अब उनके बेटे से कोई लेना-देना नहीं हैं. उन्होंने अनुराग और उनकी पत्नी को सार्वजनिक रूप से बेदखल कर दिया है. फोटो साभार-@anurag_dobhal/Instagram
Add News18 as
Preferred Source on Google

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक स्थानीय अखबार में प्रकाशित इश्तेहार नजर आ रहा है. इस इश्तेहार में अनुराग डोभाल के पिता ने साफ तौर पर लिखवाया है कि वे अपने बेटे अनुराग डोभाल और उनकी पत्नी ऋतिका चौहान से कोई संबंध नहीं रखते हैं और उन्होंने उन्हें अपने परिवार से अलग कर दिया है. फोटो साभार-@anurag_dobhal/Instagram

<br />अखबार में सूचना सेक्शन में लिखा है, ‘मैं अपने पुत्र अनुराग डोभाल और पुत्रवधु ऋतिका चौहान डोभाल को अपने समस्त चल-अचल संपत्ति से बेदखल करता हूं. भविष्य में इनके द्वारा किए गए किसी भी कृत्य व लेन-देन के वह स्वयं जिम्मेदार होंगे. मेरी और मेरे परिवार की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी. जगदम्बा प्रसाद डोभाल पुत्र स्वर्गीय नारायण दत्त डोभाल निवासी प्लॉट नंबर 97 बी ग्राम कुलणा अठूरवाला भानिवावाला, देहरादून, उत्तराखण्ड.’ हालांकि, ये सच है ये झूठ न्यूज 18 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

अपने आखिरी व्लॉग में ये भी कहा था कि उन्होंने इंटर-कास्ट मैरिज की थी, जिसके लिए परिवारवाले पहले मान नहीं रहे थे, जिसके लिए उन्हें खूब मनाना पड़ा था. बाद में माने लेकिन फिर कहा कि वह शादी का हिस्सा नहीं बनेंगे क्योंकि वह खुश नहीं हैं. इसलिए यूट्यूबर ने खुद ही सारा इंतजाम किया था. फोटो साभार-@anurag_dobhal/Instagram

आपको बता दें कि ‘लाइट राइड’ नाम से वह लाइव आए थे, जिसमें वह दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 की स्पीड से कार चला रहे थे. जो डिवाइडर से टकरा गई और उनका भयानक एक्सीडेंट हो गया. इसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया. फोटो साभार- वीडियो ग्रैब

उनके मैनेजर रोहित पांडे ने इंस्टाग्राम पर अपडेट शेयर किया कि अनुराग सर्जरी के बाद अब जनरल वॉर्ड में हैं और रिकवरी कर रहे हैं. उनकी पत्नी ऋतिका भी अनुराग डोभाल के साथ हैं और उन्होंने बताया है कि वह रिकवर कर रहे हैं. लोगों से अफवाह न फैलाने की अपील की थी. फोटो साभार-@anurag_dobhal/Instagram
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.