WhatsApp की कुछ खास सिक्योरिटी सेटिंग्स आपकी निजी चैट और अकाउंट की सुरक्षा को मजबूत कर सकती हैं। इन्हें ऑन करके चैट और बैकअप को ज्यादा सुरक्षित रखा जा सकता है।
ऑन करें Chat Lock
अगर आपके फोन का पासकोड किसी दूसरे व्यक्ति को पता है, तो भी कुछ निजी चैट को अलग से सुरक्षित रखा जा सकता है। WhatsApp का Chat Lock फीचर चुनिंदा चैट को एक अलग लॉक्ड फोल्डर में रखता है। इन चैट के नोटिफिकेशन में भी मैसेज की जानकारी छिपाई जा सकती है। इसे ऑन करने के लिए WhatsApp में जिस चैट को सेफ करना है, उसे खोलें और प्रोफाइल/चैट इंफो में जाकर Chat Lock का विकल्प चुनें।
Two-Step Verification जरूर ऑन करें
WhatsApp अकाउंट की सुरक्षा के लिए Two-Step Verification सबसे जरूरी सेटिंग्स में से एक है। इसे ऑन करने के बाद WhatsApp अकाउंट को नए डिवाइस पर रजिस्टर करते समय 6 अंकों का PIN भी चाहिए होता है। इसे एक्टिवेट करने के लिए Settings > Account > Two-step verification में जाएं और अपना PIN सेट करें। यहां ईमेल एड्रेस जोड़ना भी बेहतर है, ताकि PIN भूलने की स्थिति में अकाउंट आसानी से रिकवर किया जा सके।
End-to-End Encrypted Backup ऑन रखें
WhatsApp की सामान्य चैट एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहती हैं, लेकिन चैट का बैकअप Google Drive या iCloud पर स्टोर हो सकता है। इसलिए End-to-end encrypted backup को ऑन करना महत्वपूर्ण है। इसके लिए Settings > Chats > Chat backup > End-to-end encrypted backup में जाकर इसे एक्टिवेट किया जा सकता है। इसके बाद बैकअप को सुरक्षित रखने के लिए पासवर्ड या एन्क्रिप्शन की 64-digit key का इस्तेमाल किया जा सकता है।
आपको बता दें कि कोई भी सेटिंग चैट को 100 प्रतिशत ‘लीक-प्रूफ’ नहीं बना सकती। अगर आपका फोन अनलॉक कंडीशन में किसी और के हाथ लग जाए या आप खुद किसी को स्क्रीनशॉट/मेसेज शेयर कर दें, तो इन सेटिंग्स से उसकी रोकथाम नहीं होगी। इसलिए फोन में मजबूत स्क्रीन लॉक, WhatsApp में Privacy Checkup और ऐप के नए सिक्योरिटी अपडेट भी इस्तेमाल करते रहना चाहिए।
WhatsApp में मेसेज, कॉल्स और चैट्स एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड होते हैं, यानी इन्हें भेजने और रिसीव करने वाले के अलावा कोई तीसरा ऐक्सेस नहीं कर सकता। यही वजह है कि चैट्स लीक का खतरा इन दोनों के डिवाइसेज पर ही सबसे ज्यादा होता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.