बिजॉय नांबियार के डायरेक्शन में बनी ‘तू या मैं’ एक सर्वाइवल ड्रामा है जिसमें आदर्श गौरव और शनाया कपूरन ने लीड रोल प्ले किया था. ‘तू या मैं’ बॉक्स ऑफिस पर अपना रन खत्म कर चुकी है. इस फिल्म को दर्शकों से ठंडा रिस्पॉन्मस मिला था और रिलीज के पहले दिन ही इसने निराशाजनक शुरुआत की थी. उसके बाद ये कभी रफ्तार नहीं पकड़ पाई. ‘तू या मैं’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही है. चलिए यहां जानते हैं इसका भारत में लाइफटाइम कलेक्शन कितना रहा है?
‘तू या मैं’ का लाइफटाइम कलेक्शन कितना रहा?
सर्वाइवल थ्रिलर ड्रामा ‘तू या मैं’ ने 90 लाख के कलेक्शन के साथ धीमी शुरुआत की थी और इसने पहले हफ्ते में लगभग 4.25 करोड़ रुपयों का नेट कलेक्शन किया. दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में 60 परसेंट की भारी गिरावट आई और इसने 1.70 करोड़ रुपये कमाए. वहीं तीसरे हफ्ते में इसने 38 फीसदी की गिरावट के साथ 1.05 करोड़ रुपये जमा किए. फिर आदर्श गौरव स्टारर इस फ़िल्म ने चौथे हफ़्ते के पहले पांच दिनों में 30 लाख रुपये और कमाए, जिससे इंडियन बॉक्स ऑफ़िस पर इसकी कुल नेट कमाई 7.30 करोड़ रुपये हो गई.
अब कलर येलो प्रोडक्शंस और भानुशाली स्टूडियोज़ के सपोर्ट से बनी, ‘तू या मैं’ बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह दम तोड़ चुकी है और ये अपनी आखिरी साँसें ले रही है. फिर भी, यह सर्वाइवल थ्रिलर इंडियन बॉक्स ऑफ़िस पर 7.50 करोड़ रुपये नेट की कमाई के साथ थिएटर में अपनी दौड़ पूरी करने की उम्मीद कर रही है.
पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ भी नहीं आया काम
गौरतलब है कि इस फिल्म को ठीक-ठाक वर्ड-ऑफ़-माउथ मिला, लेकिन टिकट खिड़की पर इसे वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला. इसी के साथ तू या मैं बॉक्स ऑफ़िस पर फ्लॉप रहीय यह देखना दिलचस्प होगा कि फ़िल्म अपने OTT रिलीज़ के दौरान लोगों को पसंद आती है या नहीं.
‘तू या मैं’ का क्या है प्लॉट
बता दे कि ‘तू या मैं’ एक मगरमच्छ के खिलाफ एक युवा मॉडर्न कपल की सर्वाइवल स्टोरी है. इस क्रीचर/हॉरर सर्वाइवल थ्रिलर मूवी को बिजॉय नांबियार ने डायरेक्ट किया है, जिन्होंने पहले हिंदी में ‘वज़ीर’ (2016), ‘तैश’ (2020), और ‘डांगे’ (2024) डायरेक्ट की थी. फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें शनाया कपूर, आदर्श गौरव और अमृता खानविलकर ने अहम रोल प्ले किया है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.