चेहरे पर बार-बार मुंहासे और छोटे-छोटे दाने निकल आते हैं, तो स्किन केयर में कुछ सिंपल चीजें शामिल कर सकते हैं। नीम और लौंग से बना यह टोनर त्वचा को साफ और शांत रखने में मदद करता है।
चेहरे पर छोटे-छोटे दाने या पिंपल्स निकल आएं तो पूरा चेहरा खराब सा लगने लगता है। कई बार स्किन को लेकर ज्यादा कुछ करने के बाद भी ये दाने जल्दी नहीं जाते। ऐसे में कुछ लोग घरेलू नुस्खे ट्राई करना पसंद करते हैं। अगर आप भी अपनी स्किन के लिए ऐसा ही कोई तरीका ढूंढ रहे हैं, तो नीम और लौंग से बना यह टोनर ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है और इसे अपने स्किन केयर में शामिल कर सकते हैं।
तो चलिए जानते हैं, नीम और लौंग से यह आसान टोनर कैसे बनाया जाता है और इसे चेहरे पर लगाने का सही तरीका क्या है।
टोनर बनाने के लिए चाहिए ये चीजें
2 कप पानी
एक मुट्ठी ताजी नीम की पत्तियां
2-3 बड़े चम्मच ताजा एलोवेरा जेल
कैसे बनाएं नीम और लौंग का टोनर?
1. नीम और लौंग को उबालें
सबसे पहले एक पैन में कप पानी डालें। इसमें लौंग और एक मुट्ठी नीम की पत्तियां डालकर 5-7 मिनट तक उबालें। जब पानी आधे से थोड़ा कम रह जाए, तो गैस बंद कर दें।
2. पानी को ठंडा होने दें
अब इस पानी को पूरी तरह ठंडा होने दें। इसके बाद इसे छान लें, ताकि नीम की पत्तियां और लौंग अलग हो जाएं। चेहरे पर लगाने से पहले पानी का पूरी तरह ठंडा होना जरूरी है।
3. एलोवेरा जेल मिलाएं
अब इस पानी में 2-3 बड़े चम्मच ताजा एलोवेरा जेल डालें। इसे अच्छी तरह मिलाएं। बस, आपका घर पर बना नीम और लौंग का टोनर तैयार है।
चेहरे पर कैसे लगाएं?
- सबसे पहले चेहरे को हल्के फेस वॉश से साफ करें। इसके बाद टोनर को चेहरे पर हल्का स्प्रे कर सकते हैं। आप इसे कॉटन की मदद से भी चेहरे पर लगा सकते हैं।
- इसे आंखों के पास ना लगाएं। अगर लगाने के बाद जलन या खुजली हो, तो तुरंत चेहरा धो लें।
क्या हैं इसके फायदे?
- नीम और लौंग में ऐसे गुण होते हैं, जो त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसलिए यह टोनर एक्ने वाली स्किन के लिए मददगार हो सकता है।
- एलोवेरा त्वचा को ठंडक देने में मदद करता है। इससे चेहरे पर होने वाली हल्की जलन और लालिमा में आराम मिल सकता है।
- एलोवेरा त्वचा को हल्की नमी देता है। इससे चेहरा ज्यादा ड्राई महसूस नहीं होता और स्किन फ्रेश लगती है।
- अगर चेहरे पर छोटे-छोटे दाने हैं, तो इस टोनर को अपनी स्किन केयर में शामिल कर सकते हैं। हालांकि, हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है, इसलिए इसका असर भी अलग हो सकता है।
नोट: कोई भी घरेलू नुस्खा चेहरे पर सीधे लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर लालिमा, खुजली या जलन होती है, तो इसे चेहरे पर ना लगाएं। अगर मुंहासे बहुत ज्यादा हैं, दर्द वाले हैं या लंबे समय से ठीक नहीं हो रहे हैं, तो त्वचा के डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.