बालों की अलग-अलग तरह की समस्याओं से निपटने के लिए कॉफी का इस्तेमाल किया जा सकता है। यहां 7 तरह से कॉफी हेयर मास्क बनाने का तरीका बता रहे हैं जिसे लगाकर तुरंत फर्क दिखने लगेगा।
बालों की अलग-अलग समस्याओं के लिए ये 7 तरह से कॉफी हेयर मास्क
1) रूखे और बेजान बालों के लिए
इस पैक को बनानो के लिए 1 बड़ा चम्मच कॉफी और दो बड़े चम्मच दही मिलाएं। इन्हें बहुत अच्छी तरह से मिक्स करना है ताकी एक स्मूद पेस्ट बनकर तैयार हो जाए। अब इस बालों में 30 मिनट तक लगाकर रखें और फिर धो लें। आप इस पैक को हर 2 हफ्ते में एक बार लगा सकते हैं।
2) बालों को घना बनाने के लिए
हेयर वॉल्यूम बढ़ाने के लिए 1 बड़ा चम्मच कॉफी और 1 अंडे का सफेद भाग अच्छी तरह से फेंटते हुए मिलाएं। अब गीले बालों में इस पैक को 30 मिनट तक लगाकर रखें अब हर 2 हफ्ते में एक बार इस पैक को लगाएं।
3) डैंड्रफ कंट्रोल करने के लिए
डैंड्रफ कंट्रोल करने के लिए 1 बड़े चम्मच कॉफी में टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदें डालें। अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद इसे बालों में लगाएं और फिर 20-30 मिनट तक लगाकर रखें। अच्छे रिजल्ट्स के लिए हफ्ते में एक बार इसे लगाएं।
4) लंबे बालों के लिए
लंबे बाल पाने के लिए 1 बड़ा चम्मच कॉफी लें और इसमें 1 बड़ा चम्मच पिघला हुआ नारियल तेल मिलाकर एक पैक बनाएं। अब 30 मिनट से 1 घंटे तक इस पैक को लगाकर रखें। इस पैक को हफ्ते में एक बार लगाएं।
5) चमकदार बालों के लिए
चमकते बाल पाने के लिए एक बड़ा चम्मच कॉफी और 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। अब 20-30 मिनट तक इस पैक को लगाकर रखें। इस हेयर पैक को 15 दिन में एक बार लगाएं।
6) बालों की ग्रोथ के लिए
1 बड़ा चम्मच कॉफी और 1 बड़ा चम्मच रोजमेरी एसेंशियल ऑयल मिलाएं। इस पैक को 20-30 मिनट तक बालों में लगाकर रखें। अब हफ्ते में एक बार इस पैक को बालों में लगाएं।
7) बालों को मुलायम बनाने के लिए
सॉफ्ट बाल पाना चाहते हैं तो 1 बड़ा चम्मच कॉफी में आधा मैश किया हुआ एवोकाडो मिलाएं। अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद बालों में लगाएं और फिर 30 मिनट तक लगाकर रखें। हफ्ते में एक बार इस पैक को लगाएं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.