रात में सही तरह से ना सोने पर सुबह उठते ही शरीर में अजीब सा दर्द और अकड़न महसूस होने लगती है। जिसे ठीक ना करने पर दिनभर बेचैनी होती रहती है। ऐसे में इन दोनों समस्या से तुरंत आराम पाने के लिए यहां बताए तरीकों को अपनाएं।
1) गरम पानी से नहाएं
गरम पानी से 5 से 10 मिनट तक नहाने से काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। गुनगुने पानी से अकड़ी हुई मांसपेशियां आराम महसूस करती हैं और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो जाता है। रोजाना की थकान मिटाने के लिए भी गुनगुने पानी से नहाना फायदेमंद साबित हो सकता है।
2) हल्के-फुल्के मूवमेंट करें
अगर एक ही पॉजीशन में सोने के बाद या फिर गलत तरह से सोने से हुई अकड़न के लिए सिर्फ 5 मिनट की मूवमेंट काफी है। इसके लिए धीरे-धीरे गर्दन घुमाना, कंधे घुमाना, टखने घुमाना, घुटने हल्के मोड़ना और थोड़ी देर टहलने की आदत बनाएं। ध्यान दें कि आपको ऐसी स्ट्रेचिंग से बचना चाहिए जिसमें दर्द हो, आपको जबरदस्ती कुछ भी नहीं करना है।
3) थोड़ा पानी पिएं
अगर एक रात पहले आपने बहुत ज्यादा पानी नहीं पिया था तो को आपको सुबह उठते ही थोड़ा पानी पीना चाहिए। सुबह उठते समय डिहाइड्रेटेड महसूस करते हों या रात में पसीना आता हो तो सुबह उठकर सबसे पहले पानी पीने की आदत बनाएं।
4) हल्की मालिश करें
अगर अकड़न और दर्द ज्यादा हो तो जरूरत पड़ने पर आप हल्की मालिश कर सकते हैं। इसके लिए सरसों, नारियल या जैतून के तेल में से किसी एक को गुनगुना गर्म करें और फिर हथेली से अकड़ा या दर्द वाली जगह पर 2 से 3 मिनट हल्के लंबे स्ट्रोक दें। फिर मांसपेशी को हथेली या उंगलियों से धीरे-धीरे गूंथें, लेकिन जोर न लगाएं। ज्यादा जकड़ी हुई जगह पर उंगलियों से हल्का गोलाकार दबाव देकर छोड़ दें। मालिश के लिए 10-15 मिनट काफी हैं। इसके बाद गुनगुने पानी से नहाएं।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए लिखा गया है। ये किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का ऑप्शन नहीं है। किसी भी हेल्थ प्रॉब्लम से जुड़े सवालों के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.