Cocktail 2: हॉमी अदजानिया के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर चर्चाएं तेज हो रही हैं। कृति सेनन, शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर यह फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। ट्रेलर सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि फिल्म की कहानी थ्रीसम और लेस्बियन रिश्तों पर आधारित है। अब इन अफवाहों पर खुद कृति सेनन ने विराम लगाते हुए सच बताया है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है।
फिल्म के प्रमोशन के दौरान कृति ने साफ कर दिया है कि ‘कॉकटेल 2’ एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म है। उन्होंने साफ कहा कि फिल्म में ऐसी कोई भी बात नहीं है जो लोग सोच रहे हैं। कृति के अनुसार फिल्म में तीन सीधे-सादे लोग हैं और यह एक इमोशनल फिल्म है। वहीं रश्मिका ने हंसते हुए कहा कि उनके बीच जबरदस्त केमिस्ट्री जरूर है। उन्होंने दर्शकों से अपील की कि वे खुद फिल्म देखें और इसका आनंद लें।
शुरू हुई फिल्म की एडवांस बुकिंग
‘कॉकटेल 2’ की एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने अब तक भारत में 4930 शोज के लिए 40499 टिकटें बेचकर 1.47 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसमें सबसे ज्यादा योगदान महाराष्ट्र का है, जहां से 34.05 लाख रुपये की कमाई हुई है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग का आज पहला दिन है, और ये आंकड़े खबर लिखे जाने तक के हैं। शाम तक ‘कॉकटेल 2’ के एडवांस बुकिंग के आंकड़ो बढ़ सकते हैं।
सेंसर बोर्ड का फैसला और फिल्म की जानकारी
फिल्म को सेंसर बोर्ड से ए सर्टिफिकेट मिला है, जिसका मतलब है कि यह फिल्म केवल 18 वर्ष से अधिक आयु के लोग ही देख सकते हैं। यह कृति सेनन के करियर की पहली ए-रेटेड फिल्म है। फिल्म की टाइमिंग की बात करें तो ये 2 घंटे 30 मिनट है। यह फिल्म 2012 में आई सुपरहिट फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है। दिनेश विजान, लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित इस फिल्म के म्यूजिक को प्रीतम ने दिया है। वहीं इस फिल्म में लीड स्टार में कृति सेनन, शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना नजर आएंगे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.