अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका जल्द होर्मुज को कंट्रोल में लेगा। उन्होंने दावा किया कि ईरान की नेवी और एयरफोर्स खत्म हो चुकी है। अब उसके पास कुछ मिसाइल और ड्रोन ही बचे हैं। ट्रम्प ने 77 WABC को दिए इंटरव्यू में कहा कि ईरान की मिसाइल और ड्रोन बनाने की क्षमता भी पहले के मुकाबले काफी कम हो गई है। उन्होंने दावा किया कि ईरान की लीडरशिप को भी भारी नुकसान हुआ है। ट्रम्प ने कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी कार्रवाई का मुख्य मकसद उसे परमाणु हथियार बनाने से रोकना है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें दोबारा फैसला लेना पड़े तो वह फिर यही कार्रवाई करेंगे। ट्रम्प ने कहा, “ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होगा और न ही वह इसे हासिल करेगा।” खबर अपडेट हो रही है…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.