मानसून के मौसम में ज़्यादातर लोगों को डैंड्रफ और इची स्कैल्प का सामना करना पड़ता है। दरअसल, इस मौसम में नमी और पसीने के कारण मैलासेज़िया (Malassezia) फंगस तेजी से पनपता है, जिससे डैंड्रफ और सिर में खुजली की समस्या बहुत आम हो जाती है। डैंड्रफ की वजहों से बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं और धीरे धीरे हेयर फॉल की वजह बनते हैं। ऐसे में डॉक्टर हंसा योगेंद्र (फेमस योग गुरु और द योगा इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर) अपने यू ट्यूब पर वीडियो शेयर कर यह बता रही हैं कि इस मौसम में डैंड्रफ से राहत पाने के लिए क्या करें?
खुजली और डैंड्रफ को दूर करने के लिए यह नुस्खा आज़माए
खुजली और डैंड्रफ को दूर करने के लिए आप तुलसी, नीम की पत्तियां, एलोवेरा जेल, अवोकाडो और टी ट्री ऑयल के पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक बाउल में एक मुट्ठी तुलसी, एक मुट्ठी नीम की पत्तियां, अवोकाडो के दो छोटे टुकड़े, दो तीन बूँद टी ट्री ऑयल और दो चम्मच एलोवेरा जेल लें। इन्हें एक मिक्सर जार में डालकर पीस लें और फिर इस पेस्ट को अपने स्कैल्प पर लगाएं। तीस मिनट के बाद अपना हेयर माइल्ड शैम्पू से धोएं।
बता दें, तुलसी की पत्तियां स्कैल्प के एक्स्ट्रा बिल्डअप को नेचुरली दूर करने में बेहद फायदेमंद है। नीम की पत्तियों में मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण स्कैल्प की अच्छी तरह से सफाई करते हैं। एलोवेरा जेल स्कैल्प को गहराई से नरिश और शांत करता है। अवोकाडो में मौजूद हेल्दी फैट्स रिपेयरिंग प्रोसेस को सपोर्ट करते हैं और टी ट्री ऑयल लें स्कैल्प को जेंटली क्लीन करता है।
इन बातों का भी रखें ध्यान:
बालों पर गरम पानी का इस्तेमाल करने से बचें। बालों को नियमित रूप से साफ रखें और ज्यादा दिनों तक पसीना जमा न होने दें। स्कैल्प को ज़ोर से न खुजाएँ और बहुत ज़ोर से तौलियों से भी न रगड़ें। बहुत ज़्यादा स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें। अपने बालों के लिए सल्फेट फ्री शैम्पू का चुनाव करें, यह बालों की नमी को बनायें रखता है। डाइट में इस तरह के फ़ूड को शामिल करें जो बालाओं को हेल्दी बनाए
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.