Trisha Krishnan: तृषा कृष्णन इस पूरे महीने काफी सुर्खियों में रहीं। पहले तो थलपति विजय के तमिलनाडु के सीएम बनने के बाद तृषा भी लाइमलाइट में आ गई थीं जिन्हें उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड बताया जाता है, फिर दूसरी तरफ उनकी फिल्म ‘करप्पू’ भी बॉक्स ऑफिस पर कहर ढा रही है। इसी को लेकर तृषा कृष्णन ने भगवान का आभार जताया है।
तृषा ने एक बार फिर फिल्म ‘करप्पू’ के सेट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हालांकि, वो एक्ट्रेस का कैप्शन था जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
‘करप्पू’ के सेट से तृषा कृष्णन की तस्वीरें वायरल
तृषा कृष्णन की फिल्म ‘करप्पू’ थिएटर में धमाकेदार परफॉर्म कर रही है। वो और उनके को-स्टार सूर्या इस समय सातवें आसमान पर हैं। इन BTS तस्वीरें और वीडियो में तृषा को सूर्या के साथ भी पोज देते देखा जा सकता है। सेट से ये झलकियां शेयर करते हुए तृषा कृष्णन ने ऐसा क्रिप्टिक कैप्शन लिखा है जिसे नेटिजंस CM थलपति विजय से जोड़कर देख रहे हैं।
दरअसल, तृषा ने अपने कैप्शन में लिखा है- “मेरी जादुई मई ने कहा… जीत के लिए एक और। बस भगवान की कृपा”।
तृषा कृष्णन के पोस्ट का विजय से कनेक्शन?
जैसे ही तृषा कृष्णन ने ये पोस्ट शेयर किया, सोशल मीडिया पर लोगों ने अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाना शुरू कर दिया है। कुछ लोगों का मानना है कि वो केवल अपनी फिल्म ‘करप्पू’ की सफलता का जिक्र कर रही थीं, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि वो विजय के सीएम बनने और अपनी फिल्म के बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस, दोनों ही बातों को लेकर लिख रही थीं।
गौरतलब है कि आरजे बालाजी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘करप्पू’ दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो रही है। फिल्म ने भारत में सिर्फ पांच दिनों में करीब 95 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है जो इसकी सफलता को दर्शाता है। फिल्म में सूर्या के साथ तृषा के अभिनय को भी जमकर सराहा जा रहा है जिन्होंने लंबे ब्रेक के बाद एक साथ काम किया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.