पुराने टीवी में टेलीटेक्स्ट का खेल
-आज के दौर में इंटरनेट एक क्लिक पर मिल जाता है, लेकिन एक समय ऐसा था जब टीवी पर ही खबरें, मौसम और छोटी-मोटी जानकारी देखने का अलग सिस्टम होता था. इसे Teletext Service कहा जाता था.
-रिमोट पर मौजूद लाल, हरे, पीले और नीले बटन उसी टेलीटेक्स्ट के लिए बनाए गए थे. जब दर्शक “Text” बटन दबाते थे, तो स्क्रीन पर टेक्स्ट वाला मेन्यू खुल जाता था. स्क्रीन के नीचे अलग-अलग रंगों में ऑप्शन दिखते थे और उसी रंग का बटन दबाकर सीधे उस सेक्शन में पहुंचा जा सकता था.
-मतलब ये बटन उस समय शॉर्टकट की तरह काम करते थे. बिना नंबर टाइप किए आप एक पेज से दूसरे पेज पर जा सकते थे. उस दौर में ये काफी काम के माने जाते थे.
सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.
DTH और सेट-टॉप बॉक्स में बदला रोल
जब केबल टीवी और फिर DTH का जमाना आया, तो इन रंगीन बटनों को नया काम दे दिया गया.
DTH या सेट-टॉप बॉक्स के रिमोट में ये बटन अलग-अलग सर्विस के लिए इस्तेमाल होने लगे. जैसे:
-भाषा बदलने का ऑप्शन
-किसी पेड सर्विस को चालू करना
-सबटाइटल ऑन या ऑफ करना
-रिकॉर्डिंग वाले बॉक्स में वीडियो एडिट या लॉक करना
कई बार स्क्रीन पर नीचे की तरफ लिखा होता है कि कौन सा रंग किस काम के लिए है. लेकिन अगर सर्विस एक्टिव नहीं है, तो बटन दबाने पर कुछ नहीं होता. यही वजह है कि लोगों को लगता है कि ये बेकार हैं.
स्मार्ट टीवी में शॉर्टकट और कस्टमाइजेशन
अब बात करते हैं स्मार्ट टीवी की. आज भी कई ब्रैंड के स्मार्ट टीवी रिमोट पर ये चार रंगीन बटन मिल जाते हैं.
इनका काम अब मेन्यू में जल्दी नेविगेट करना होता है. उदाहरण के लिए:
-किसी ऐप तक जल्दी पहुंचना
-सेटिंग्स में सीधा जंप करना
-किसी खास फीचर को तुरंत खोलना
कुछ टीवी ब्रैंड यूजर को ये भी मौका देते हैं कि वो इन बटनों को अपने हिसाब से सेट कर सके. यानी आप चाहें तो किसी खास ऐप को लाल बटन से खोलने का सेटअप कर सकते हैं.
हालांकि हर मॉडल में ये फीचर नहीं होता, इसलिए कई बार ये बटन निष्क्रिय भी दिखते हैं.
फिर आज भी क्यों दिए जाते हैं ये बटन?
-सबसे बड़ा सवाल यही है, अगर हर कोई इनका इस्तेमाल नहीं करता, तो इन्हें हटाया क्यों नहीं जाता?
-असल में रिमोट डिजाइन कई बार ग्लोबल स्टैंडर्ड पर आधारित होता है. एक ही डिजाइन अलग-अलग देशों और मॉडल्स में इस्तेमाल किया जाता है. कुछ जगह इन बटनों की जरूरत होती है, कुछ जगह नहीं.
-इसके अलावा ब्रॉडकास्ट सिस्टम और सॉफ्टवेयर सपोर्ट के हिसाब से इनका काम तय होता है, अगर सर्विस उपलब्ध है, तो बटन काम करेंगे. नहीं है, तो शांत रहेंगे.
क्या आपको इनका इस्तेमाल करना चाहिए?
-अगर आपके टीवी या सेट-टॉप बॉक्स में स्क्रीन पर रंगों के हिसाब से ऑप्शन दिखते हैं, तो जरूर ट्राई करें. हो सकता है कोई ऐसा फीचर मिल जाए जो अब तक आपने इस्तेमाल ही नहीं किया हो.
-रिमोट सिर्फ चैनल बदलने के लिए नहीं होता, उसमें कई छुपे फीचर भी होते हैं. बस हमें उन्हें पहचानना होता है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.