Miss India Runner Up Manya Singh stuck in Dubai: इन दिनों ईरान और इजरायल में युद्ध छिड़ी हुई है. वहां की स्थिति बेहद खौफनाक है. कई उड़ाने रद्द कर दी गई हैं, जिससे दूसरे देश के लोग जगह-जगह फंसे हुए हैं. भारत की फेमिना मिस इंडिया 2020 रनर-अप मान्या सिंह भी दुबई में फंसी हुई हैं. न्यूज 18 को दिए एक लाइव इंटरव्यू में मान्या सिंह ने वहां की कंडीशन के बारे में बताया. उन्होंने कहा, अभी-अभी लाइव पर जुड़ते ही मुझे ब्लास्ट की आवाज सुनाई दी. मुझे बहुत डर लग रहा है. मेरा एक दिन का इवेंट था, जिसके लिए मैं दुबई आई थी, लेकिन मैं यहां से निकल नहीं पा रही हूं.
मिस इंडिया 2020 रनअर-अप मान्या सिंह दुबई में फंसी. PC: instagram/manyasingh993/
रविवार को लगभग 350 इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द होने के कारण भारत से दुबई या मिडिल ईस्ट गए हुए लोग वहां फंस गए हैं. लोगों में ये डर है कि वे वहां से जिंदा वापस लौट पाएंगे या नहीं. इसमें कुछ आम भारतीय लोगों के साथ ही फेमिना मिस इंडिया 2020 की रनर-अप रहीं मान्या सिंह भी शामिल हैं. मान्या फिलहाल दुबई में हैं और वहां से भारत कब सुरक्षित वापस लौट पाएंगी, इसे लेकर वो काफी चिंतित हैं. उनके अंदर असमंजस की स्थिति बनी हुई है. न्यूज 18 को दिए एक लाइव इंटरव्यू में मान्या ने जो बातें बताईं वो काफी डराने वाली हैं.
ईवेंट के लिए दुबई गई थीं मान्या
न्यूज 18 को दिए एक लाइव इंटरव्यू में मान्या सिंह ने वहां की कंडीशन के बारे में बताया. उन्होंने कहा, अभी-अभी लाइव पर जुड़ते ही मुझे ब्लास्ट करने की आवाज सुनाई दी. ये सब देख-सुनकर मुझे बहुत डर लग रहा है. मेरा एक दिन का इवेंट था, जिसके लिए मैं दुबई आई थी, लेकिन मैं यहां से निकल नहीं पा रही हूं. कल मैं शारजाह में थी. वहां भी मेरे होटल से 100 मीटर की दूरी पर बलास्ट हो गया था. उसके बाद मुझे दुबई लाया गया. यहां पर भी बलास्ट सुनाई दे रहे हैं. मैं काफी घबराई हुई हूं. बहुत डर लग रहा है. मन में बार-बार ये ही ख्याल आ रहा है कि मैं भारत कैसे और कब सुरक्षित वापस पहुंच पाऊंगी.
फिलहाल, मिस इंडिया 2020 की रनर-अप मान्या सिंह दुबई में अकेली हैं, क्योंकि उनकी निर्धारित वापस आने की फ्लाइट रद्द कर दी गई है. मान्या 26 फरवरी को एक कॉलेज कॉन्फरेंस को बतौर स्पीकर अटेंड करने दुबई गई थीं. उन्होंने इंटरव्यू में कहां, सारे लोग 27 फरवरी की रात ही वापस लौट गए थे, लेकिन मैं रुक गई थी. मैंने अबु धाबी से 28 फरवरी की फ्लाइट बुक की थी, लेकिन इसके बाद मेरी फ्लाइट रद्द कर दी गई. मैं यहां अकेली रह गई हूं और यहां की स्थिति बहुत ही अधिक तनाव ग्रस्त और डराने वाली है.
दुबई एयरपोर्ट के आसपास के इलाकों में भी धमाके हो रहे हैं, मिसाइल्स उड़ रहे हैं. ये काफी डराने वाला है. सभी सड़कें बंद हैं, बाहर कोई भी आवाजाही नहीं हो रही है. मैं बिल्कुल अकेली और डरी हुई हूं. फिलहाल, सभी लोगों को घर के अंदर ही रहने की सलाह दी गई है और जो भी यहां हैं, सभी प्रोटोकॉल का पालन सख्ती से कर रहे हैं. बस यही उम्मीद कर रही हूं कि फ्लाइट्स जल्द उड़ान भरे और मैं सुरक्षित अपने घर भारत पहुंच जाऊं. इस खौफनाक मंजर और हालात को देखकर मैं बस यही महसूस कर पा रही हूं कि भारत सुरक्षित है और मुझे एक भारतीय होने पर गर्व है.
About the Author
अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.