त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने क्वार्टर फाइनल में चीन की जिया यी फैन और झांग शू जियान को हराकर बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में पदक पक्का किया।
पीवी सिंधू टूर्नामेंट से बाहर
भारत को विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में उस समय बड़ा झटका लगा, जब पीवी सिंधू और आयुष शेट्टी को अपने-अपने प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा जिससे प्रतियोगिता के एकल वर्ग में देश का अभियान समाप्त हो गया।
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू का विश्व चैंपियनशिप में रिकॉर्ड छठा पदक जीतने का सपना गुरुवार को टूट गया था, जब उन्हें महिला एकल क्वार्टर फाइनल में चीन की दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी वांग झी यी के खिलाफ कड़े मुकाबले में 11-21, 21-15, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा। पूर्व विश्व चैंपियन सिंधू ने पहला गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए दूसरा गेम अपने नाम किया लेकिन निर्णायक गेम में वह इस लय को बरकरार नहीं रख सकीं। वांग ने अंतिम क्षणों में धैर्य बरकरार रखते हुए कड़े मुकाबले में जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में जगह बनाई।
सिंधू प्रतिष्ठित विश्व चैंपियनशिप में अपना छठा पदक जीतने के लक्ष्य के साथ उतरी थीं। वह इससे पहले 2019 में स्वर्ण, 2017 और 2018 में रजत तथा 2013 और 2014 में कांस्य पदक जीत चुकी हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.