कपल के लिए होली मनाने के लिए ये हैं बेस्ट डेस्टिनेशन-
1. ऋषिकेश
गंगा के किनारे शांत शामों और पहाड़ों के बीच बसा ऋषिकेश कपल्स के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है. गंगा आरती का अनुभव आपकी ट्रिप में एक स्पिरिचुअल और इमोशनल टच जोड़ता है. अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं, तो ऋषिकेश एक ऐसी जगह है जहां रोमांस और एड्रेनालाईन का मेल होता है. रिवर राफ्टिंग का रोमांच, शांत कैंपिंग की रातें और सूर्यास्त की अलाव की गर्माहट कपल्स के लिए यादगार अनुभव हैं. यह जगह रोमांस और एडवेंचर का परफेक्ट बैलेंस देती है.
2. शांतिनिकेतन
वसंत का त्योहार होली कपल्स के बीच तेज़ी से पॉपुलर हो रहा है. कुदरती रंग, म्यूज़िक, डांस और खुला माहौल भीड़ से दूर एक सॉफ्ट, आर्टिस्टिक होली का अनुभव देते हैं.
3. हम्पी
अगर आप और आपके पार्टनर को इतिहास और पुरानी वास्तुकला से प्यार है, तो हंपी की होली आपके लिए है. यहां की होली बहुत शोर-शराबे वाली नहीं, बल्कि रंगों के साथ बहुत सुकून भरी होती है.
4. गोकर्ण
अगर आप म्यूज़िक, सनसेट और एक सॉफ्ट होली सेलिब्रेशन ढूंढ रहे हैं, तो इस सीज़न में गोकर्ण कपल्स के लिए पसंदीदा चॉइस बन रहा है. यहां बीच होली कोई एक्टिविटी नहीं, बल्कि एक सोलफुल होली है.
5. चोपता
होली के दौरान नेचर-लवर कपल्स के लिए चोपता ट्रेंडिंग है. यहां, रंगों से ज़्यादा शांति, बर्फीली हवाएं और पहाड़ों का रोमांस देखने को मिलता है. यह एक परफेक्ट ऑफबीट सेलिब्रेशन डेस्टिनेशन है.
6. जैसलमेर
रेत के टीलों के बीच होली, लोक संगीत और सनसेट सफारी जैसलमेर इस साल कपल्स के बीच “डेज़र्ट होली” ट्रेंड के लिए धूम मचा रहा है. यहां सेलिब्रेशन रॉयल और इंटिमेट दोनों होते हैं.
Disclaimer : इस खबर में दी गई जानकारी और सलाह एक्सपर्ट्स से बातचीत पर आधारित है. यह सामान्य जानकारी है, पर्सनल सलाह नहीं. इसलिए किसी भी सलाह को अपनाने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें. किसी भी नुकसान के लिए News-18 जिम्मेदार नहीं होगा.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.