सबसे पहले बात करते हैं उत्तराखंड के मशहूर हिल स्टेशन मसूरी की. जो दिल्ली से करीब 290 किलोमीटर दूर स्थित है, साथ ही मसूरी को “क्वीन ऑफ हिल्स” भी कहा जाता है. बता दें कि यहां गर्मियों के दौरान तापमान आमतौर पर 15 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहता है. वही यहां कि ऊंचे पहाड़, देवदार के पेड़ और ठंडी हवाएं यहां आने वाले पर्यटकों को तुरंत राहत का एहसास कराती हैं. साथ ही माल रोड पर घूमना, केम्पटी फॉल्स देखना और लाल टिब्बा से हिमालय की चोटियों का नजारा लेना यहां की खास पहचान है.

अगर आपको झीलों के बीच समय बिताना पसंद है, तो नैनीताल एक शानदार विकल्प हो सकता है. जो दिल्ली से लगभग 300 किलोमीटर दूर यह शहर नैनी झील के किनारे बसा है. गर्मियों में यहां का तापमान 14 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहता है. जहां पर सुबह झील में बोटिंग करना, शाम को माल रोड पर टहलना और स्नो व्यू प्वाइंट से पहाड़ों को निहारना हर यात्री को यादगार अनुभव देता है. परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के लिए भी यह जगह काफी लोकप्रिय है.
Published at : 01 Jun 2026 09:56 PM (IST)
ट्रैवल फोटो गैलरी
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.