सोशल मीडिया पर कई फनी वीडियोज वायरल होते हैं. कुछ वीडियोज तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देख हंसी रोक पाना मुश्किल हो जाता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख पहले तो समझ पाना मुश्किल है कि हुआ क्या है. हालांकि समझ आने के बाद हंसी को रोक पाना बेहद मुश्किल हो जाता है. दरअसल वायरल वीडियो एक ट्रेन के टॉयलेट से जुड़ा है. वीडियो में टॉयलेट से पहले एक लड़की बाहर आती है और उसके बाद एक अंकल अंदर जाकर जो देखते है, उसे देखकर हर कोई हैरान हो रहा है. हालांकि वीडियो को लोगों की मिली-जूली प्रतिक्रियाएं मिल रही है.
टॉयलेट से बाहर आया लड़का
असल में वीडियो में पहले तो टॉयलेट से एक लड़की बाहर आती हुई नजर आती है. उसके बाद एक अंकल टॉयलेट में जाते हुए दिखाई देते हैं. अंकल के अंदर जाते ही वे कुछ ऐसा देखते है, जिसे देख उन्हें बाहर आना पड़ता है. असल में टॉयलेट में कुछ ऐसा-वेसा नहीं बल्कि एक लड़का होता है. अंकल कुछ समय के लिए समझ ही नहीं पाते कि असल में हुआ क्या है?
लोगों को मजेदार लग रहा वीडियो
लोगों को यह वीडियो खुब हंसा रहा है. खासकर लोगों को अंकल का रिएक्शन पसंद आ रहा है क्योंकि जिस तरह वह कुछ सेकंड के लिए समझ नहीं पाते कि असल में यह हुआ क्या है, उसे देख वे बेहद मासूम दिखाई पड़ते है. वहीं कुछ यूजर्स का यह कहना है कि वीडियो बनाने वाले को सब पता है कि अंदर क्या हुआ है या उसे पहले से ही पता होगा कि अंदर कोई है, तभी तो वह वीडियो बना रहा था.
यह भी पढ़ें: ‘गॉसिप क्वीन दादी’ चुगली को बनाया अपना बिजनेस, आज है दो-दो मकान की मालकिन
कमेंट्स में यूजर्स कर रहे मजाक
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को बीस हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है और 14 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक्स किए है. साथ ही वीडियो के कमेंट सेक्शन को तो लोगों ने हंसने वाले इमोजी से पूरी तरह भर दिया है. एक यूजर ने मजाक करते हुए कहा कि अंकल इस सदमे को जीवनभर याद रखेंगे. एक अन्य यूजर ने भी इसी अंदाज में कमेंट किया की कैमरामेन को सब कुछ पता है. वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि ऐसे लोगों को तो ट्रेन में चढ़ने ही नहीं देना चाहिए. कुछ लोगों का कहना है कि इसे देखने के बाद तो अंकल डिप्रेशन में चले गए होंगे.
यह भी पढ़ें: iPhone 18 लॉन्च के बाद आई मीम्स की बाढ़, मजेदार अंदाज में रिएक्ट कर रहे यूजर्स
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.