टोयोटा जल्द भारत में 3 नई हाइब्रिड कारें कारें लाएगी। इनमें नए लुक और फीचर्स के साथ इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट, 35kmpl+ माइलेज वाली टाइजर हाइब्रिड, और ADAS सेफ्टी के साथ हाइराइडर फेसलिफ्ट शामिल हैं।
टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट
टोयोटा ने भारत में इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट की टेस्टिंग शुरू कर दी है। हाल ही में सामने आए स्पाई फोटोज से पता चलता है कि MPV के एक्सटीरियर में कई बदलाव किए जाएंगे। नई हाइक्रॉस का फ्रंट डिजाइन काफी हद तक आने वाली नई टोयोटा हाइलक्स से इंस्पायर्ड हो सकता है। इसमें नई ग्रिल, अपडेटेड बंपर और फ्रंट लुक में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इंटीरियर की बात करें तो कंपनी केबिन लेआउट में बड़े बदलाव करने की बजाय फीचर्स को अपग्रेड करेगी। इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, पैनोरमिक सनरूफ, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल सीट्स, फ्रंट और रियर वेंटिलेटेड सीट्स जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
इंजन ऑप्शन्स में कोई बदलाव नहीं होगा। इसमें मौजूदा 2.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन ही ऑफर किया जाएगा, जो 173 PS की पावर और 204 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ CVT गियरबॉक्स मिलेगा। वहीं, 2.0-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन करीब 184 PS की पावर देगा और इसमें e-CVT ट्रांसमिशन मिलेगा।
टोयोटा अर्बन क्रूजर टाइजर हाइब्रिड
मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स हाइब्रिड के बाद अब टोयोटा भी अर्बन क्रूजर टाइजर हाइब्रिड लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। टाइजर, फ्रॉन्क्स पर बेस्ड है, इसलिए इसमें मारुति सुजुकी की नई सीरीज हाइब्रिड टेक्नोलॉजी मिलने की उम्मीद है। यह सिस्टम टोयोटा के मौजूदा स्ट्रॉन्ग सिस्टम से अलग होगा। इस टेक्नोलॉजी में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन सीधे व्हील्स को पावर देने की बजाय जनरेटर का काम करेगा, जबकि गाड़ी को चलाने का काम इलेक्ट्रिक मोटर करेगी। इससे कार चलाने का एक्सपीरियंस काफी हद तक इलेक्ट्रिक वीइकल जैसा होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हाइब्रिड सिस्टम 35 kmpl से ज्यादा माइलेज दे सकता है। डिजाइन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।
टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर फेसलिफ्ट
टोयोटा ने अर्बन क्रूजर हाइराइडर को 2022 में लॉन्च किया था और यह मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट की शुरुआती स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड में से एक रही है। अब कंपनी इसका फेसलिफ्ट मॉडल लाने की तैयारी कर रही है। नई हाइराइडर फेसलिफ्ट में नई ग्रिल, अपडेटेड बंपर और नए अलॉय व्हील्स जैसे हल्के डिजाइन बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, एक्सटीरियर में बहुत बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। फीचर्स की बात करें तो इसमें सबसे बड़ा अपडेट Level-2 ADAS और वेंटिलेटेड सीट्स हो सकते हैं। इसके अलावा बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और कई नए प्रीमियम फीचर्स भी ऑफर किए जा सकते हैं। इंजन ऑप्शन्स में बदलाव की संभावना नहीं है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
