ने इस म हीने टोटल 32,842 गाड़ियों को सेल किया है। इसमें इंडियन मार्केट में 28,410 यूनिट की डोमेस्टिक सेल और 4,432 यूनिट एक्सपोर्ट शामिल है। आइए डीटेल में जानते हैं कंपनी के लेटेस्ट सेल डेटा के बारे में।
जनवरी-अगस्त में 2.66 लाख से ज्यादा यूनिट बिकीं
कैलेंडर ईयर 2026 में जनवरी से अगस्त तक टोयोटा की टोटल सेल 2,66,696 यूनिट रही। यह पिछले साल की इसी टाइम पीरियड में हुई 2,41,733 यूनिट बिक्री के मुकाबले करीब 10 फीसदी ज्यादा है। इस दौरान कंपनी की डोमेस्टिक सेल 2,44,592 यूनिट रही, जो जनवरी-अगस्त 2025 की 2,19,992 यूनिट के मुकाबले 11 फीसदी की ग्रोथ है। वहीं, एक्सपोर्ट के मामले में भी कंपनी ने हल्की ग्रोथ दर्ज की है। जनवरी से अगस्त 2026 के बीच टोयोटा ने 22,104 यूनिट एक्सपोर्ट कीं, जबकि पिछले साल इसी दौरान 21,741 यूनिट एक्सपोर्ट हुई थीं। इस तरह एक्सपोर्ट में 2 पर्सेंट की ग्रोथ हुई है।
फेस्टिव सीजन से कंपनी को उम्मीद
टोयोटा के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट साबरी मनोहर ने कहा कि कंपनी ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नए इनोवेशन पर लगातार फोकस कर रही है। उन्होंने आने वाले फेस्टिव सीजन को देखते हुए भारतीय ऑटो बाजार में मौजूद अवसरों को लेकर भी उम्मीद जताई है। आमतौर पर फेस्टिव सीजन में कारों की मांग बढ़ती है और इसीलिए टोयोटा को आने वाले महीनों में सेल और बढ़ने की उम्मीद है।
Bidadi में दो बड़े मैन्युफैक्चरिंग प्लांट
कंपनी के कर्नाटक के Bidadi में दो मेन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं। पहले प्लांट की ऐनुअल प्रोडक्शन कैपेसिटी 1,32,000 यूनिट तक है। यहां Innova HyCross, Innova Crysta और Fortuner का प्रोडक्शन किया जाता है। दूसरे प्लांट की ऐनुअल कैपेसिटी 2,10,000 यूनिट तक है। यहां Camry Hybrid, Urban Cruiser Hyryder और Hilux जैसे मॉडल बनाए जाते हैं। दोनों प्लांट की टोटल प्रोडक्शन कैपेसिटी हर साल 3,42,000 यूनिट है।
आने वाली है नई फॉर्च्यूनर
टोयोटा 4th जनरेशन फॉर्च्यूनर को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह अगले साल के मिड तक लॉन्च हो सकती है। थाईलैंड में टेस्टिंग के दौरान देखी गई नई फॉर्च्यूनर की तस्वीरों के अनुसार एसयूवी को पूरी तरह नया फ्रंट डिजाइन मिलेगा। इसका डिजाइन भी 9th जेनरेशन हाइलक्स से इंस्पायर्ड हो सकता है। नई एसयूवी का एक्सटीरियर पहले से ज्यादा शार्प और मॉडर्न होगा, जबकि केबिन को ज्यादा प्रीमियम और साफ-सुथरा डिजाइन दिया जा सकता है।
फीचर्स की बात करें तो नई फॉर्च्यूनर में 12.3-इंच फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, नेविगेशन, इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग, कई हाई-पावर USB Type-C पोर्ट्स, Cabin Detection Alert System, Lane Departure Alert और Dynamic Radar Cruise Control जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। पावरट्रेन की बात करें तो नई फॉर्च्यूनर में मौजूदा मॉडल वाले इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शन्स को ही आगे ऑफर किया जाता रहेगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.