भारतीय ग्राहकों के बीच स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कारों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। अगर साल 2026 की पहली छमाही के दौरान हुई बिक्री की बात करें तो (Toyota Innova Hycross) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।
दूसरे नंबर पर रही हाइराइडर
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टोयोटा हाइराइडर रही। हाइराइडर ने इस दौरान 23 पर्सेंट की शानदार सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 18,577 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति ग्रैंड विटारा रही। ग्रैंड विटारा ने इस दौरान 54 पर्सेंट की गिरावट के साथ कुल 4,086 यूनिट कार की बिक्री की। वहीं, चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति विक्टोरिस रही। विक्टोरिस ने इस दौरान कुल 3,231 यूनिट कार की बिक्री की।
60% बढ़ गई वेलफायर की बिक्री
दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर मारुति सुजुकी इनविक्टो रही। इनविक्टो ने इस दौरान 26 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 1,418 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टोयोटा कैमरी रही। कैमरी ने इस दौरान 1 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 1,188 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टोयोटा वेलफायर रही। वेलफायर ने इस दौरान 60 पर्सेंट की शानदार सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 914 यूनिट कार की बिक्री की।
आठवें नंबर पर रही सिटी e:HEV
बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर होंडा सिटी e:HEV रही। होंडा सिटी e:HEV ने इस दौरान 22 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 659 यूनिट कार की बिक्री की। ओवरऑल आंकड़ों को देखें तो भारत के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कार मार्केट में टोयोटा का एकतरफा दबदबा बना हुआ है। जापानी कार निर्माता कंपनी टोयोटा और मारुति सुजुकी मिलकर इस सेगमेंट के बड़े हिस्से पर राज कर रही हैं।
जानिए इनोवा हाइक्रॉस की खासियत
टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस में 2.0-लीटर TNGA पेट्रोल इंजन के साथ स्ट्रॉंग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी मिलती है। इसमें ई-सीवीटी (e-CVT) गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 10.1-इंच का टचस्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, ADAS सूट, 360-डिग्री कैमरा और 6-एयरबैग्स जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। यह कार हाइब्रिड सेटअप में लगभग 23.24 किमी/लीटर का शानदार माइलेज देती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 19.77 लाख रुपये से शुरू होकर 30.98 लाख रुपये तक जाती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.