टोयोटा की नई जेनरेशन हाइलक्स की भारत में एंट्री हो गई है। नए मॉडल में पहले के मुकाबले ज्यादा मॉडर्न डिजाइन, अपडेटेड केबिन, एडवांस फीचर्स और नई टेक्नोलॉजी दी गई है। आइए जानते हैं डीटेल।
नया और ज्यादा दमदार एक्सटीरियर
नई हाइलक्स का फ्रंट डिजाइन पहले से ज्यादा बोल्ड और रगेड नजर आता है। इसमें स्लिम LED हेडलैंप, हनीकॉम्ब पैटर्न वाली नई ग्रिल और बीच में ‘TOYOTA’ लिखा हुआ है। फ्रंट बंपर में दोनों तरफ स्क्वेयक ब्लैक एयर इंटेक्स, बड़ा एयर डैम, सिल्वर स्किड प्लेट और LED फॉग लैंप दिए गए हैं, जिससे इसका लुक काफी अपीलिंग बन गया है। साइड प्रोफाइल में ब्लैक व्हील आर्च क्लैडिंग, नए 17-इंच अलॉय व्हील्स, रोल बार और आसानी से चढ़ने-उतरने के लिए फुटबोर्ड दिया गया है। वहीं, रियर में C-शेप LED सिग्नेचर वाले वर्टिकल टेललैंप, टेलगेट पर बड़े TOYOTA लेटरिंग और कार्गो बेड तक आसान पहुंच के लिए स्टेप वाला नया बंपर मिलता है। नई हाइलक्स को सल्फर मेटैलिक, प्लैटिनम पर्ल वाइट मेटैलिक, ऐटिट्यूड ब्लैक, ऐश, इमोशनल रेड और सुपर वाइट कलर ऑप्शन में आती है।
केबिन हुआ पूरी तरह हाई-टेक
नई हाइलक्स के इंटीरियर में बड़ा बदलाव हुआ है। इसमें नया डैशबोर्ड, 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.3-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। साथ ही नया 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील भी मिलता है, जिस पर टोयोटा की नई लेटरमार्क ब्रैंडिंग दी गई है। डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले में चार अलग-अलग थीम का ऑप्शन मिलता है, जबकि इन्फोटेनमेंट सिस्टम Toyota Smart Connect प्लेटफॉर्म पर काम करता है। केबिन में सॉफ्ट-टच लेदरेट और हार्ड प्लास्टिक का कॉम्बिनेशन है, जिससे यह प्रीमियम होने के साथ-साथ ड्यूरेबल भी महसूस होता है। खास बात यह है कि कंपनी ने क्लाइमेट कंट्रोल और 4WD सिस्टम जैसे जरूरी फंक्शन्स के लिए फिजिकल बटन भी दिए हैं।
फीचर्स की लंबी लिस्ट
नई हाइलक्स में वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, वायरलेस फोन चार्जर, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, मल्टी-टेरेन मोड्स, OTA (ओवर-द-एयर) अपडेट, 360-डिग्री कैमरा और ADAS जैसे कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं।
इंजन में नहीं हुआ बदलाव
मैकेनिकी नई हाइलक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले वाला 2.8-लीटर, 4-सिलेंडर डीजल इंजन मिलता है, जो 204 hp की पावर और 500 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इंजन के साथ 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। यह पिकअप 4×2 और 4×4 दोनों ड्राइवट्रेन ऑप्शन में उपलब्ध है। इसे भारतीय बाजार में तीन वेरिएंट—GX 4×2, GX 4×4 और VX 4×4 में लॉन्च किया गया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
