यश की ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ साल की मच अवेटेड फिलमों में से एक है. फिलहाल पिछले कई महीनों से फिल्म में यश के किरदार राया पर ही सारा हाईलाइट रहा है लेकिन अब मेकर्स ने फिल्म की स्टार-स्टडेड फीमेल कास्ट पर फोकस किया है. बुधावार को एक ग्रैंड इवेंट में यश की अपकमिंग फिल्म की शानदार फीमेल कास्ट को स्पॉटलाइट में लाया गया है.
टॉक्सिक की फीमेल स्टार कास्टा का धांसू टीजर रिलीज
यश की टॉक्सिक की फीमेल स्टार कास्ट का टीजर बेहद धांसू है. वीडियो की शुरुआत एज बेस्ड डिस्क्लेमर के साथ होती है: “बच्चों… दूर रहो, पेरेंट्स श्योर करें कि आपके बच्चे दूर रहें, ग्रैंड पेरेंट्स….पक्का करें कि आपके बच्चों के बच्चे दूर रहें, ग्रेट ग्रैंड पेरेंट्स अपने रिस्क देखें.” आम रोमांटिक किरदारों से हटकर, यह वीडियो बेहग अग्रेसिव है है, जिसमें एक डरावनी महिला की आवाज़ कहती है, “प्यार औरतों को राक्षस बना देता है. अगर कोई इसके धोखे की गहराई को समझे, तो यह एक खूबसूरत भ्रम है.”टीजर में कियारा से लेकर नयनतारा और तारा सुतारिया सहित सभी फीमेल स्टार कास्ट का जबरदस्त अवतार नजर आ रहा है.
हर स्टार को बहुत बारीकी से डिज़ाइन किए गए, रेट्रो-गोथिक सीन में दिखाया गया है और फिर उन्हें मेन स्टोरी से जोड़ा गया है. नयनतारा को सर्कस जैसे लाल पर्दों से घिरे, तेज़ रोशनी वाले वैनिटी मिरर में देखते हुए दिखाया गया है, कियारा आडवाणी आग उगलने वाले कलाकारों के बीच एक शानदार क्लोज-अप में नजर आती हैं. वहीं तारा सुतारिया एक धुएंदार, आलीशान लाउंज में एक क्लासिक ‘फेम फेटेल’ के रूप में दिखती हैं तो रुक्मिणी वसंत एक पुरानी डिजाइन की सीढ़ी पर हैंडगन निकालकर पूरी तरह से एक्शन मोड में आ जाती हैं. जबकि हुमा कुरैशी कम रोशनी वाले डाइनिंग हॉल में लेदर के कपड़े पहने ‘गोथ-पंक’ ग्रुप को लीड करती दिखती हैं.
मूडी फ्रेमिंग और लाउड इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक वाले इस सीन का अंदाज आखिर में अचानक एक बार-फाइट में बदल जाता है. तभी यश का लीड किरदार, राया, काउंटर के पीछे खड़े होकर अपनी स्लीव्स ऊपर चढ़ाता नजर आता है फिर राया पूछता है, ‘क्या तुम एक-एक करके आना चाहते हो… या सब एक साथ?’ ओवरऑल टॉक्सिक की फीमेल स्टार कास्ट वाला ये टीजर जबरदस्त है और इसे देखने के बाद फैंस इसकी रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं.
पोस्ट में फीमेल कास्ट को लेकर दिया गया था हिंट
इससे पहले मंगलवार को फिल्म के ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर मेकर्स ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करते हुए पूछा था, “लेडीज कहां हैं, यश?” इस पोस्ट पर यश ने भी तुरंत रिप्लाई दिया और कहा, “शांत हो जाइए! लेडीज को आने में टाइम लगता है!” उन्होंने ये भी कंफर्म किया था कि फैंस को उनका जवाब 1 जुलाई को सुबह 11:33 बजे मिलेगा.”
Calm down !
Ladies take time to come!Tomorrow, 01-07-2026, 11:33 AM, https://t.co/LSFY5GBDAc #ToxicTheMovie https://t.co/19Yi1cZxCr
— Yash (@TheNameIsYash) June 30, 2026
बता दें कि जब से ‘टॉक्सिक’ की अनाउंसमेंट हुई है तब से फैंस इसकी फीमेल कास्ट को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं. फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत फीमेल कास्ट में शामिल हैं. हालांकि महिला कलाकारों के लिए अलग-अलग कैरेक्टर पोस्टर जारी किए गए हैं, लेकिन अब तक फिल्म का प्रमोशन मुख्य रूप से यश के किरदारों – राया और टिकट – पर ही केंद्रित रहा है, जिससे महिलाओं या कहानी में उनकी अहमियत के बारे में बहुत कम जानकारी मिल पाई थी.
कब रिलीज होगी टॉक्सिक
गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित और केवीएन प्रोडक्शंस द्वारा बैक्ड फ़िल्म ‘टॉक्सिक ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स’ कई बार टलने के बाद, 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. वैसे ‘टॉक्सिक’ को शुरू में 19 मार्च को दुनिया भर में रिलीज किया जाना था, जहां इसका मुकाबला रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ से होता. हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट 4 जून तक आगे बढ़ गई और ये दिलचस्प क्लैश टल गया.
बाद में, यश ने इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी कर दूसरी बार हुई देरी के बारे में बताया. उन्होंने लिखा, “कुछ फिल्में हम बनाते हैं, और कुछ फिल्में हमें याद दिलाती हैं कि हमें सिनेमा से प्यार क्यों हुआ. ‘टॉक्सिक’ भी ऐसी ही एक जर्नी रही है. सिनेमाकॉन में अपनी फिल्म को पेश करना और दुनिया भर से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स को देखना इस बात की पुष्टि करता है कि हम हमेशा से क्या मानते आए हैं कि यह फिल्म दुनिया भर में अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचने की हकदार है.”
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.