‘तबाही’ गाने को सिंगर और संगीतकार विशाल मिश्रा ने कंपोज और प्रोड्यूस किया है। इन्होंने ने ही गाने को अपनी आवाज भी दी है। वहीं इसके बोल राज शेखर ने लिखे हैं। इस गाने को हिंदी के अलावा कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम वर्जन में भी रिलीज किया गया है। अलग-अलग भाषाओं के लिए गाने के बोल योगराज भट्ट, रामजोगैया शास्त्री, विग्नेश शिवन और रफीक अहमद ने लिखे हैं।
यश और कियारा आडवाणी की एक्टिंग से सजे इस गाने को एक भव्य सिनेमैटिक अंदाज में फिल्माया गया है। इसमें दोनों कलाकारों के बीच पनपते गहरे और रूमानी रिश्ते को पेश किया गया है। हालांकि, गाना रिलीज होते ही गाने में दिखाए गए इंटीमेट सीन को लेकर बहस छिड़ गई। यश और कियारा के चाहनेवालों को उनका सॉन्ग खूब पसंद आया और उन्होंने इस जोड़ी को फिल्म की यूएसपी तक बता दिया। जबकि अन्य को बोल्ड सीन्स फूटी आंख नहीं भाए। यश और कियारा के फैंस से उनके बीच की केमिस्ट्री की सराहना की। वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों ने बोल्ड और इंटीमेट सीन्स पर आपत्ति जताई। कुछ ने तो इसे ‘कंडोम एड’ जैसा कह डाला, जबकि कुछ इसे ‘इरोटिका’ बताने लगे।
यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ अगस्त 26 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसमें यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी अहम भूमिका में दिखेंगी। इसे कन्नड़ और अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का बजट लगभग 500 से 600 करोड़ बताया जा रहा है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.