मारुति सुजुकी डिजायर को भारतीय ग्राहकों के बीच खूब पसंद किया जाता है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक बार फिर Maruti Suzuki Dzire देश की बेस्ट-सेलिंग कार बन गई।
तीसरे नंबर पर रही मारुति अर्टिगा
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मारुति सुजुकी वैगनआर रही। मारुति वैगनआर ने इस दौरान 58.65 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 30,338 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी अर्टिगा रही। मारुति अर्टिगा ने इस दौरान 30.13 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 21,606 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी स्विफ्ट रही। मारुति स्विफ्ट ने इस दौरान 51.78 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 21,538 यूनिट कार की बिक्री की।
98% बढ़ गई पंच की बिक्री
बिक्री की इस लिस्ट में टाटा पंच पांचवें नंबर पर रही। टाटा पंच ने इस दौरान 97.62 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 21,313 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी फ्रोंक्स रही। मारुति फ्रोंक्स ने इस दौरान 51.28 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 19,473 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी बलेनो रही। मारुति बलेनो ने इस दौरान 45.89 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 18,241 यूनिट कार की बिक्री की।
दसवें नंबर पर रही स्कॉर्पियो
दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर हुंडई क्रेटा रही। हुंडई क्रेटा ने इस दौरान 7.04 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 18,088 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा नेक्सन रही। टाटा नेक्सन ने इस दौरान 36.23 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 17,471 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा स्कॉर्पियो रही। महिंद्रा स्कॉर्पियो ने इस दौरान 16.45 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 16,009 यूनिट कार की बिक्री की।
क्यों सुपरहिट है डिजायर?
डिजायर में 1.2-लीटर का नया Z-सीरीज 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 80bhp की पावर और 112Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका मैनुअल वर्जन 24.79 kmpl और ऑटोमैटिक 25.71 kmpl का माइलेज देता है। वहीं, सीएनजी मॉडल 33.73 किमी/किलोग्राम का शानदार माइलेज ऑफर करता है। ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में इसे शानदार 5-स्टार रेटिंग मिली है। डिजायर की एक्स-शोरूम कीमत 6.26 लाख रुपये से शुरू होकर 9.31 लाख रुपये तक जाती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.